ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
शिक्षा एवं करियर

JEE Main 2023 परीक्षा में इन 16 गतिविधियों को माना जाएगा अनुचित साधन

8.6 लाख उम्मीदवारों के लिए एग्जाम कल से

Publish Date: January 23, 2023

8.6 लाख पंजीकृत छात्र-छात्राओं के लिए इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 का पहला सेशन 24 जनवरी से शुरू होने जा रही है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 21 जनवरी को ही जारी कर दिए, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, http://jeemain.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए इस परीक्षा के पेपर 1 का आयोजन 24, 25, 29, 30 और 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को दो-दो पालियों में तथा पेपर 2 का 28 जनवरी की सिर्फ दूसरी पाली में करेगा।

इस बीच उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परीक्षा के दौरान उन्हें एडमिट कार्ड पर दिए गए विभिन्न निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ Unfair Means UFM के नियमों का भी ध्यान रखना होगा। आइए इसे जानते हैं –

  1. ‘अनफेयर मींस प्रैक्टिस’ उसे माना जाता है जिससे किसी उम्मीदवार को अन्य उम्मीदवारों की अपेक्षा अनुचित लाभ दे रहा हो।
  2. किसी भी प्रतिबंधित वस्तु को रखना या उपयोग करना ‘अनफेयर मींस प्रैक्टिस – UFM’ माना जाएगा।
  3. इन वस्तुओं में कोई स्टेशनरी आइटम, संचार उपकरण, सहायक उपकरण, खाने योग्य वस्तु, गहने, या कोई अन्य सामग्री जो कि जरूरी नहीं, आदि शामिल है।
  4. अपने स्थान पर किसी और को एग्जाम अटेम्प्ट के लिए बैठाना या नकल के लिए सामग्री तैयार करना।
  5. जेईई (मेन) परीक्षा के लिए एनटीए द्वारा समय-समय पर जारी किए गए परीक्षा नियमों या किसी भी निर्देश का उल्लंघन करना।
  6. अन्य उम्मीदवारों को कदाचार में संलग्न होने में सहायता करना, किसी भी प्रकार की सहायता देना या प्राप्त करना
  7. प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से या ऐसा करने का प्रयास करना।
  8. परीक्षा केंद्र में परीक्षा के समय के दौरान परीक्षाकर्मचारी के अलावा किसी अन्य व्यक्ति से संपर्क करना या संचार करना या ऐसा करने का प्रयास करना।
  9. परीक्षा के संचालन से जुड़े किसी भी अधिकारी को धमकी देना या उम्मीदवारों में से किसी को धमकी देना।
  10. किसी अन्य अवांछनीय विधि या साधन का उपयोग करना या उपयोग करने का प्रयास करना।
  11. प्रवेश पत्र, रैंक पत्र, स्व-घोषणा, आदि जैसे ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स में हेर-फेर करना और फेक बनाना।
  12. परीक्षा केंद्र/हॉल में जबरन प्रवेश या निकास का प्रयास करना।
  13. परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के बाद किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का उपयोग या उपयोग करने का प्रयास करना।
  14. आवेदन फॉर्म में अपलोड किए गए फोटो व सिग्नेचर से अलग एडमिट कार्ड पर गलत / मॉर्फ्ड फोटोग्राफ / हस्ताक्षर लगाना।
  15. जेईई मेन जनवरी 2023 परीक्षा के सुचारू और निष्पक्ष संचालन में बाधा उत्पन्न करना।
  16. एनटीए द्वारा अनुचित साधनों के रूप में घोषित कोई अन्य कदाचार में लिप्त पाया जाना |एक से अधिक JEE Main 2023 अप्लीकेशन नंबर वाला उम्मीदवार भी UFM में लिप्त माना जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!