ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
मध्यभारतरतलामराजनीति

रतलाम जिले में जन आशीर्वाद यात्रा का आगाज…

2 दिन रहेगी रतलाम जिले में...

Publish Date: September 8, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद ने आज  माननखेडा से रतलाम जिले में प्रवेश करा। यात्रा में प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव, एवं भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, सांसद सुधीर गुप्ता, गुमान सिंह डामोर, अनिल फिरोजिया विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय, दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक संगीता चारेल एवं जितेन्द्र गेहलोत, यात्रा के क्लस्टर प्रभारी ईश्वरलाल पाटीदार, जिला प्रमुख अशोक जैन लाला , विधानसभा प्रमुखों एवं मंडल प्रमुखों, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने आमजन से जिले में यात्रा का भव्य स्वागत करने की अपील की है।

09 सितम्बर को जिले का प्रवास पूर्ण कर जन आशीर्वाद यात्रा उज्जैन जिले में प्रस्थित होगी।
जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि रतलाम जिले में जावरा विधानसभा के माननखेडा से जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ 8 सितंबर को प्रातः को हुआ। तत्पश्चात् ढोढर, परवलिया, रीछाचादा, अरनिया पिथा होते हुए  यात्रा जावरा पहुँची जावरा मे सभा का आयोजन हुआ । इसके बाद यात्रा जावरा से बाराखेडा, अयाना, राकोदा होते हुए पिपलौदा से  पहुंचेगी। पिपलोदा से  शेरपुर, आम्बा, करिया होकर सैलाना पहुंचेगी। सैलाना मे 05.00 बजे सभा होगी। सैलाना से अडवानिया होकर  शिवगढ़ जाएगी और शिवगढ़ से बिबडोद होकर शाम 6 बजे रतलाम शहर विधानसभा मे प्रवेश  करेगी। रतलाम मे जन आशीर्वाद यात्रा बाजना बस स्टेण्ड से चांदनी चौक, चौमुखीपुल, नौलाईपुरा होकर धानमंडी पहुंचेगी,जहां विशाल जनसभा आयोजित की गई है। जनसभा को पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा आदि केंद्रीय नेता संबोधित करेंगे | सभा के बाद रात्रि विश्राम कर जनआशीर्वाद यात्रा 09 सितम्बर को प्रातः10ः00 बजे ग्राम सनावदा से रतलाम ग्रामीण क्षेत्र मे प्रवेश करेगी और नगरा, शिवपुर, लुनेरा, कमठाना होते हुए कमेड़ पहुंचेगी। दोप.12.00 बजे बाद यात्रा का प्रवेश उज्जैन जिले के बड़नगर विधानसभा क्षेत्र में होगा और दोपहर मे खाचरोद क्षेत्र का भ्रमण करते हुए शाम को वापिस यह यात्रा रतलाम जिले में आलोट विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश करेगी। इसके बाद रात्रि विश्राम आलोट मे कर 10 सितम्बर को उज्जैन जिले के महिदपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जिले मे जन आशीर्वाद यात्रा का सभी विधानसभा क्षेत्रों में भव्य स्वागत किया जायेगा। यात्रा के दौरान रथ सभा, नुक्कड़ सभा एवं जनसभा होगी। जिले मे यात्रा की तैयारियों पूर्ण कर ली गई है।

जन आशीर्वाद यात्रा में सुश्री कविता पाटीदार शामिल होगी…
 राज्य सभा सदस्य एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री सुश्री कविता पाटीदार 8 एवं 9 सितंबर को रतलाम जिले में आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल होंगी। वे जावरा विधानसभा क्षेत्र के प्रवेश स्थल माननखेड़ा से पूरे जिले में होने वाले जन आशीर्वाद यात्रा के कार्यक्रमों में शिरकत करेगी। केन्द्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन एवं डेयरी मंत्री पुरूषोत्तम रूपाला भी जाना आशीर्वाद यात्रा में सम्मिलित हुए।

 

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!