ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

आमजन के लिए काम करना हमारा सौभाग्य है – विधायक चेतन्य काश्यप

वार्ड क्रमांक 12 में कस्तूरबा नगर गली नंबर 1 से 6 में 50.52 लाख के सड़क निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

Publish Date: April 2, 2023

(waw.csnn24.com)रतलाम। शहर के वार्ड क्रमांक 12 कस्तूरबा नगर में गली नंबर 1 से 6 की सड़के 50.52 लाख की लागत से नए सिरे से बनेगी। इन सड़कों के नव निर्माण के कार्य से पूर्व कस्तूरबा नगर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल और नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने भूमिपूजन किया।

विधायक  काश्यप ने इस मौके पर कहा कि हम लगातार योजनाबद्ध तरीके से रतलाम को विकसित करने का काम कर रहे हैं। विकास की अवधारणा के कई आयाम होते हैं। बुनियादी और सामाजिक विकास में भी कई महत्वपूर्ण कार्य होते हैं। जब हम किसी काम को अंजाम देते हैं तो कुछ न कुछ तकलीफ होती है लेकिन एक समय के बाद भविष्य में इसका अलग परिणाम सामने आता है। सड़कों का विषय हर आदमी के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि व्यक्ति जब घर से बाहर निकलता है तो सबसे पहले सड़क से उसका वास्ता होता है।

श्री काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में कई विकास कार्यों की सौगात मिली है। आमजन के लिए काम करना हमारा सौभाग्य होता है। रतलाम का गोल्ड कॉम्प्लेक्स पूरे शहर को एक नई पहचान देगा। रतलाम मालवा का सबसे बड़ा व्यवसायिक क्षेत्र बनेगा। हम रतलाम को नगर से महानगर बनाएंगे।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम शहर की दशा और दिशा बदलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। हमने शहर को सुंदर बनाने का संकल्प लिया है। ओपन स्पेस और कॉर्नर को सुंदर बनाने के लिए बजट में 5 करोड़ का प्रावधान रखा है। उद्यानों के लिए अलग से बजट बनाया है। शहर को रीजनल पार्क के रूप में 50 बीघे का गार्डन देने का प्लान बनाया गया है । 5 साल पूरे होने पर आपको जिस परिषद को चुना है, उसके लिए पछताना नही होगा। जो विकास करता है, वही विकास यात्राएं निकाल सकता है।
समारोह के आरम्भ में स्वागत भाषण निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने दिया। इस  दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष बजरंग पुरोहित, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, एमआईसी सदस्य भगत सिंह भदोरिया, अक्षय संघवी, सपना त्रिपाठी, धर्मेंद्र व्यास, पप्पू पुरोहित, मनोहर लाल राजू सोनी, प्रकाश बंशीवाल संतोष जोशी अर्पित उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित रहे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!