ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
इंस्पिरेशनलटेक्नोलॉजीरतलाम

वैज्ञानिक सोच में रतलाम का प्रदेश में आगे रहना सुखद- डॉ. पांडेय….

विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें.... - श्री निनामा जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट एवं मॉडल प्रदर्शनी का शुभारंभ....

Publish Date: June 26, 2025

रतलाम 25 जून 2025/रतलाम जिले के युवा विज्ञानियों के प्रयास को प्रदेश स्तर पर पहचान मिलना सुखद है। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति चेतना जागृत होना हमारे भविष्य के लिए अच्छा संकेत है। यदि विद्यार्थी वैज्ञानिक सोच से समाज में पहल करेंगे तो सामाजिक , आर्थिक और शैक्षिक उन्नति के नए आयाम देखने को मिलेंगे।

उक्त विचार जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान प्रोजेक्ट मॉडल प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन में बहुत बदलाव लाती है। नई पीढ़ी बहुत जागरुक है और वह विज्ञान और तकनीक के मामले में हमसे काफी आगे है। ऐसे में उनकी सोच को आगे लाने के लिए प्रतिवर्ष होने वाला यह आयोजन इस पीढ़ी के लिए बहुत कारगर है।

चंपा विहार पर आयोजित समारोह में विशेष अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष  केशुराम निनामा ने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य के प्रति जागरूक रहें। कोई भी कार्य मुश्किल नहीं है लेकिन उसके लिए अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना पड़ता है। शिक्षा प्राप्त करने के साथ अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए और अपने समाज को मजबूत करने के लिए भी प्रयास करना आवश्यक है। यदि विद्यार्थी इस उम्र से ही अपने भविष्य के प्रति जागरूक हों तो उन्हें अपनी राह ढूंढने में कोई परेशानी नहीं होगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. संजय वाते ने कहा कि विज्ञान और तकनीक दो अलग विषय हैं। विद्यार्थियों को विज्ञान की अवधारणाओं के बारे में भी पर्याप्त ज्ञान होना आवश्यक है और तकनीक को ले लेकर भी जागरूक होना ज़रूरी है। विज्ञान मॉडल के माध्यम स विद्यार्थियों की इसी जागरूकता को बढ़ावा मिलता है।

ko

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर ने कहा कि रतलाम जिले के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय को लेकर हमेशा जागरूकता दिखाई है। इसका बोर्ड परीक्षा परिणाम में भी असर दिखाई देता है। इस वर्ष जिले का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। यह सभी के संबंध प्रयासों का फल है।

आयोजन के नोडल अधिकारी  अशोक लोढ़ा, एडीपीसी रमसा ने अतिथियों का परिचय दिया। जिला विज्ञान अधिकारी श्री जितेंद्र जोशी ने इंस्पायर अवार्ड योजना अंतर्गत जिले के प्रयासों की जानकारी दी।

प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों का स्वागत जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती अनीता सागर, सहायक संचालक  राहुल मंडलोई,  अशोक लोढ़ा,  सी .एल.सालित्रा,  सुभाष कुमावत,  समरथ भूरिया, श्रीमती संध्या वोरा, सहायक विज्ञान अधिकारी  स्वतंत्र श्रोत्रिय,  राजीव पंडित ने किया किया । संचालन  राकेश सिंह जादौन ने किया तथा आभार उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य  सुभाष कुमावत ने व्यक्त किया।

प्रभावी माडल प्रदर्शित

अतिथियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए माडल्स का अवलोकन किया। इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 255 विद्यार्थी अपने मॉडल प्रदर्शित कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों के साथ इनके शिक्षक – शिक्षिका भी मौजूद हैं। इस प्रदर्शनी में शिक्षा सत्र 2023-24 के 122 अवार्डी शामिल हैं जिनमें 53 छात्राएं तथा 69 छात्र हैं। इसी तरह शिक्षा सत्र 2024-25 के 133 अवार्डी शामिल हैं जिनमें 73 छात्राएं तथा 60 छात्र हैं।

समापन 26 जून को

प्रतियोगिता का समापन 26 जून को दोपहर 3 बजे होगा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रतलाम ग्रामीण विधायक  मथुरालाल डामर होंगे। विशेष अतिथि महापौर नगर निगम  प्रहलाद पटेल एवं गुजराती साइंस कॉलेज इंदौर के पूर्व प्राचार्य डॉ. पी के दुबे होंगे। अध्यक्षता शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रतलाम के पूर्व प्राचार्य डॉ. संतोष जोशी करेंगे।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!