ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधमध्य प्रदेशमध्यभारतरतलाम

गंदा है पर धंधा है… कोचिंग सेंटर एवं डांस क्लास की आड़ में दैहिक शोषण ब्लैकमेलिंग…

द विजन कोचिंग के नाम से 80 फीट रोड पर चल रहा था लंबे समय से सिलसिला... रतलाम पुलिस का सनसनीखेज बड़ा खुलासा...

Publish Date: April 11, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम द विजन कोचिंग क्लासेज के नाम से रतलाम की 80 फीट रोड पर चल रहे दैहिक शोषण एवं ब्लैकमेलिंग का बड़ा खुलासा पुलिस के द्वारा किया गया है। तथा पुलिस के द्वारा कोचिंग संचालक आरोपी संजय पिता मोहनलाल पोरवाल निवासी दीनदयाल नगर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संजय पोरवाल युवती तथा महिलाओं से दोस्ती कर कर उन्हें शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करता था तथा उनका दैहिक शोषण भी करता था। आरोपी के कोचिंग सेंटर से पुलिस ने बड़ी मात्रा में महिलाओं के अन्तः वस्त्र एवं आपत्तिजनक सामग्री के साथ-साथ 10 मेमोरी कार्ड एक पेन ड्राइव इसके अलावा 4 यूएसबी डाटा स्टोर शराब की बातके आदि बरामद करी है। आरोपी के मोबाइल से 500 अश्लील क्लीपे भी मिली है। आरोपी 12 साल से यह काम कर रहा था तथा 10 से 12 महिलाओं को ब्लैकमेलिंग करने की जानकारी सामने आई है। पुलिस को शक है कि आरोपी के तार इंटरनेशनल पोर्नोग्राफी से भी जुड़े हो सकते हैं। क्योंकि यहां पूरे प्रोफेशनल तरीके से क्लिपिंग तैयार कर रहा था। इसलिए पुलिस उसके खातों और उसके ट्रांजैक्शन को भी खगाल रही है। पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढ़ा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि थाना दीनदयाल नगर क्षेत्र अंतर्गत एक महिला के द्वारा घर पर जाकर दुष्कर्म करने की शिकायत दर्ज होने के पश्चात पूरे मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस आरोपी के लैपटॉप की भी जांच कर रही है उसमें भी अश्लील वीडियो क्लिपिंग मिलने की संभावना है।

 

आरोपी बड़े ही सुनियोजित तरीके से महिलाओं की वीडियो क्लिपिंग बनाता था त

 

था उन्हें इसका पता भी नहीं चलता था। इस संजय पोरवाल ने अपने कोचिंग सेंटर में एक कमरे में बड़ी सूटेबल पर एक ग गद्दा भी बिछा रखा था। तथा वह पूरा घिनौना खेल अपने लैपटॉप की माध्यम से कर रहा था। सबसे बड़ी बात यह है कि उसने जितने भी वीडियो क्लिपिंग बनाई हैं पूरे प्रोफेशनल तरीके से बनाई है। इस व्यक्ति ने अपने लैपटॉप में एक स्पाई कैमरा स्पाई म्यूजिकली एप डाउनलोड कर रखा था जिसके माध्यम से यह अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाता था। इस ऐप की खास बात यह है कि लैपटॉप में देखने पर उसमें संगीत बजता रहता था तथा स्पाई कैमरा अपना काम करते हुए वीडियो क्लिपिंग तैयार करता रहता था। क्लिपिंग बनाने के बाद संजय पोरवाल महिलाओं को ब्लैकमेलिंग करने की धमकी देकर तथा क्लिपिंग को सार्वजनिक करने की बात कर कर ब्लैकमेल करता था एक महिला से इसने अभी तक 4 लाख 80 हजार रुपए ब्लैकमेलिंग करते हुए लिए हैं। पूरा खुलासा होने के पश्चात अन्य शिकायतें भी सामने आ सकती है। आरोपी की शादी हो चुकी है तथा उसके दो बच्चे हैं। दोनों पुत्र पुत्री की उम्र 10 से 12 साल है। बीच में पत्नी से विवाह धोने के कारण वह इसे छोड़कर चली गई थी परंतु समझौता होने के पश्चात पुनः आ गई थी। आरोपी पहले भी कर्ज कर कर अपने घर से भाग चुका है तथा इसके पिता के द्वारा कर्ज चुकाने के पश्चात वापस लौटा था। तथा द विज़न इंग्लिश कोचिंग क्लासेज के नाम से सेंटर चला रहा था। यह ऑनलाइन कोचिंग भी देता है तथा पूर्व में डांस क्लासेस भी संचालित कर चुका है। पुलिस कप्तान राहुल कुमार लोढा का कहना है कि इस प्रकार के अन्य रिकार्ड भी संचालित हो सकते हैं गहनता से जांच की जा रही है। कोचिंग सेंटर के अलावा आरोपी कुछ महिलाओं के घर ब्लैकमेलिंग करते हुए जाता था तथा वहां पर भी लैपटॉप ले जाता था। लैपटॉप में रोमांटिक म्यूजिकल गाने बजते रहते थे स्पाई कैमरा से वीडियो शूट होता रहता था।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!