जनहित ख़बरेपर्यावरणमध्यभारतरतलामहादसा
रतलाम जिले में भी इंदौर जैसे हालात ना बन जाए- मौत का कुआं l
आदेश जारी होने के बाद भी अभी तक जिले में कहीं भी कोई कार्रवाई नहीं आई सामने

Publish Date: April 10, 2023
(www.csnn24.com)रतलाम जब भी देश में प्रदेश में कोई बड़ा हादसा होता है तो उसके बाद उससे संबंधित बड़ी-बड़ी घोषणा की जाती है, जिससे भविष्य में इस प्रकार का हादसा घटित ना होl बयान दिए जाते हैं कागज पर आदेश निकलते हैं एक-दो दिन हलचल रहती है फिर वही ढाक के तीन पातl हाल ही में इंदौर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ था जिसमें 35 लोगों की मौत एक कुएं के ढकने के पश्चात उसमें गिरने और डूबने से हो गई थीl तत्पश्चात पूरे प्रदेश ही नहीं देश में भी हलचल मची थी और मध्यप्रदेश शासन तथा शिवराज सरकार के द्वारा आदेश जारी किया गया था कि पूरे प्रदेश में इस प्रकार के खुले पड़े हुए कुएं ,बावड़ी एवं बोरिंग के होल चिन्हित कर कर तत्काल उन्हें या तो सुरक्षित किया जाए या उन्हें बंद कर दिया जाएl

एक-दो दिन की हलचल के बाद यह आदेश्वर वादे भी हवा हवाई हो गए और सभी जिम्मेदार इस को भूल गएl कुछ ऐसा ही नजारा रतलाम जिले के रावटी में भी देखने को मिलता हैl बताया जाता है कि रावटी में भी 6 से 7 ऐसे मौत के कुए हैं जो खुले पड़े हुए हैंl इसमें एक कुआं ऐसा भी है जिसके आस पास मंदिर है और काफी मात्रा में माताएं बहने अपने बच्चों को लेकर यहां पर दर्शन करने पूजा करने आती हैl यह कुआं पूरी तरह से दलदल का रूप ले चुका है या फिर यूं कहें कि मौत का कुआं बन चुका हैl ऐसा नहीं है कि जिम्मेदारों को इसकी जानकारी नहीं हो उन्हें भी इसकी जानकारी है परंतु वह भी आंखें मूंदे हुए बैठे हैं शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहे हैंl आमजन का कहना है कि यह कुआं अनुपयोगी होकर जानलेवा बन चुका है अतः इसे बंद कर दिया जाना चाहिए। स्थानीय लोग बताते हैं कि विगत 8 वर्षों पूर्व यहां के सरकारी अस्पताल में एक खुले मैं गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी उसके पश्चात इसे बंद कर दिया गया था। अब देखना है कब स्थानीय प्रशासन की आंखें खुलती हैl मध्यप्रदेश शासन और जिला प्रशासन के द्वारा नोटिस जारी करने के पश्चात भी जिले में इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। और कहीं से भी किसी प्रकार की पुख्ता कार्रवाई की जानकारी उपलब्ध नहीं है।
इस संदर्भ में जब रावटी के तहसीलदार यशदीप रावत से चर्चा की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि एसडीएम साहब का आदेश प्राप्त हुआ है। पटवारी से सर्वे कराकर जिम्मेदार लोगों को नोटिस देंगे।





