
Publish Date: February 14, 2023
(www.csnn24.com)रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयकर विभाग की टीमें मंगलवार बीबीसी के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तरों पर पहुंची। बकौल रिपोर्ट्स, इस दौरान बीबीसी के कुछ पत्रकारों के फोन ले लिए गए। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और 2002 के गुजरात दंगों को लेकर बनी बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री सीरीज़ रिलीज़ किए जाने के कुछ दिनों बाद ऐसा हुआ है।




