ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधदेशमध्यभारतरतलाम

नशे का अवैध कारोबार…MD फैक्ट्री का खुलासा… पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार….

10 किलो से अधिक एमडी बरामद... लग्जरी गाड़ियां करोड़ का साम्राज्य...

Publish Date: January 17, 2026

(www.csnn24.com) रतलाम रतलाम पुलिस के द्वारा एसपी अमित कुमार के निर्देश के पश्चात कल रात को 2:30 बजे कालूखेड़ा थाना अंतर्गत चिकलिया में एक अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री पर छापामारी कार्यवाही की गई… इस दौरान पुलिस ने लगभग 10 किलो MD केमिकल से भरे हुए ड्रम भारी मात्रा में चंदन की लकड़ी प्रतिबंधित वन्य जीव प्राणी मोर तीतर 12 बोर की दो बंदूक 92 जिंदा कारतूस एवं अन्य हथियार बरामद किए हैं… गिरफ्तार 16 आरोपियों में पांच महिलाएं हैं तथा तीन आरोपी ऐसे भी हैं जो अन्य जिलो से MD के मामले में  फरार थे इनका कनेक्शन राजस्थान से बताया जा रहा है जिसमें एक का नाम याकूब है वह काफी लंबे समय से फरारी काट रहा था… और सबसे बड़ा अपडेट यह भी निकल कर आया है कि दिलावर खान के संबंध भारत आजाद पार्टी के चंद्रशेखर रावण से भी थे तथा वह इसके चुनाव प्रचार में भी आया था। एवं इसके निवास पर भी वह दो बार आया था चंद्रशेखर आजाद रावण उत्तर प्रदेश के नगीना से वर्तमान में सांसद है।
अपडेट:-

 

 

अपडेट

रतलाम पुलिस के द्वारा चिकलाना मे जिस तस्कर दिलावर खान के घर फेक्टरी पर दबिश दी गई थी उसकी फैक्ट्री 20 एकड़ में बनी हुई थी…दिलावर खान ने सुरक्षा की दृष्टि से मकान में चार अलग-अलग रास्ते बना रखे थे और चारों तरफ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे जिससे पुलिस या अन्य गतिविधियों का पता लग सके…. दबिश के दौरान भी पुलिस लंबी सीढ़ियों के सहारे उसकी फैक्ट्री में अंदर उतरी उसके बाद गेट खोला इस दौरान महिलाओं के द्वारा पुलिस के साथ संघर्ष भी किया गया था… दिलावर खान की बेटी बखमीना केमिस्ट्री की छात्रा रही है तथा ड्रग बनाने के फार्मूले की मास्टरमाइंड वही थी उसकी ड्रग के कारोबार में अहम भूमिका थी जिसमें उसका पति याकूब और पिता दिलावर शामिल था… बखमीना राजस्थान के देवलकी में भी अपने पति के एमडी का नेटवर्क संभालती थी उसका पति याकूब खान गुजरात पुलिस का मोस्ट वांटेड था जो अपने ससुराल चिकलाना में छिपकर फरारी काट रहा था पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार किया है… ग्रामीणों में दिलावर खान की काफी दहशत थी तथा उसने ग्रामीणों को 20 गुना ब्याज पर पैसे देकर उनकी काफी जमीन हड़प रखी थी.. जिस स्थान पर फैक्ट्री बनाई गई थी वह भी अवैध कब्जे वाली जगह थी… जितने भी लोग गिरफ्तार हुए हैं सभी लगभग परिवार के हैं इसमें उसकी बेटी बहू नौकर पत्नी भी शामिल है… पुलिस को दबिश के दौरान दिलावर के घर से पुलिस की वर्दी भी बरामद हुई है जिस पर टू स्टार लगे हुए हैं इसके अलावा इंडियन आर्मी राइफल से संबंधित एक आईडी कार्ड भी मिला है.. 1985 86 में दिलावर ने गांव के वरिष्ठ रघुनाथ धाकड़ की भी हत्या कर चुका है.. वह शुरू से अपराधिक प्रवृत्ति का रहा तथा सट्टा एवं अन्य सभी सभी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है 2023 में उसने भगवान देवनारायण के जुलूस को मस्जिद से बाहर निकालने के दौरान उसके भतीजे इमरान ने पत्थर बाजी कर कर रोका था.. उसकी गिरफ्तारी के पश्चात ग्रामीण अपने को आजाद मान रहे हैं दिलावर की दो पत्निया हैं जावरा विधानसभा सीट से 2023 में आजाद समाज पार्टी से चुनाव लड़ा था एक पत्नी की उम्र 62 साल दूसरी की 25 साल है दूसरी पत्नी से उसकी 1 साल का बेटा भी है… उसका दामाद याकूब 42 किलो एमडी के मामले में फरार था.. दिलावर के घर से कई लग्जरी गाड़ियां मिली है जिसमें स्कॉर्पियो xuv700 ,2 गुजरात पासिंग बोलोरो ट्रैक्टर अर्टिगा आदि थी। स्कॉर्पियो xuv के अंदर भी MD नशा मिला है.. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 12 थानों के थाना प्रभारी और बाल के साथ कार्रवाई करी… यहां से 10 करोड़ से ज्यादा कीमत की 10 किलो से अधिक MD लग्जरी गाड़ियां दो अवैध 12 बोर की बंदूक 92 जिंदा कारतूस दो मोर पांच तीतर चंदन की लड़कियां भी बरामद की गई है…

*👉रतलाम पुलिस को अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध मिली ऐतिहासिक सफलता*
*👉अवैध एमडी ड्रग फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई – 10 किलो 930 ग्राम एम डी, एम डी बनाने की सामग्री, अवैध हथियार, चारपहिया वाहन जप्त, 16 आरोपी गिरफ्तार*

रतलाम |
पुलिस अधीक्षक रतलाम  अमित कुमार के निर्देशन में रतलाम पुलिस को मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक को प्राप्त विश्वसनीय सूचना के आधार पर दिनांक 16.01.2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर  राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण  विवेक कुमार लाल के मार्गदर्शन में एसडीओपी जावरा  संदीप मालवीय, नगर पुलिस अधीक्षक जावरा  युवराज सिंह चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम  सत्येंद्र घनघोरिया के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा थाना कालूखेड़ा अंतर्गत ग्राम चिकलाना में आरोपी दिलावर लाला के निवास स्थान पर दबिश दी गई, जहाँ अवैध मादक पदार्थ एमडी (MD) बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया।

*16 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार–*
पुलिस टीम ने मौके पर 16 आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ एमडी का निर्माण करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान:
▪️10 किलो 930 ग्राम एमडी
▪️एमडी निर्माण में प्रयुक्त केमिकल एवं उपकरण
▪️ वाहनों से भी मिली एमडी
घर की विधिवत तलाशी के दौरान दो चार पहिया वाहनों –
स्कॉर्पियो एवं XUV 700 से भी अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी इन वाहनों के माध्यम से एमडी की सप्लाई की तैयारी कर रहे थे। उक्त दोनों वाहनों को भी पुलिस द्वारा जप्त किया गया है।

*अवैध हथियार बरामद–*
आरोपी के घर की गहन तलाशी में: 02 अवैध 12 बोर की बंदूकें, 91 जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।

*राष्ट्रीय पक्षी मयूर का रेस्क्यू–* घर में राष्ट्रीय पक्षी मयूर को अवैध रूप से पालतू बनाकर रखा गया था। सूचना पर रतलाम पुलिस के सहयोग से वन विभाग की टीम द्वारा दो मयूर का रेस्क्यू किया गया। इसके अतिरिक्त कीमती चंदन की लकड़ी भी बरामद हुई है। इसके अलावा प्रतिबंधित वन्य जीव तीतर भी बरामद हुए हैं।

थाना कालूखेड़ा पर सभी 16 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 09/26 अंतर्गत धारा 8, 22, 25 एनडीपीएस एक्ट
धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में आरोपी दिलावर खान, उसके दामाद याकूब खान सहित सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

* गिरफ्तार आरोपी–*
1. दिलावर पिता फिरदौस लाला – निवासी चिकलाना
2. याकूब पिता फकीरगुल खान – निवासी देवल्दी
3. इमरान पिता इस्माइल खान – निवासी चिकलाना
4. शोएब पिता अलीम खान – निवासी भीलवाड़ा
5.अजहर पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
6.अयाज पिता दिलावर खान – निवासी चिकलाना
7. विनोद पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
8. विक्रम पिता बाबूनाथ – निवासी बरखेड़ी
9. रईस पिता रहीम गुल – निवासी चिकलाना
10.शाहबाज पिता मीर बादशाह – निवासी देवलदी
11.फरीदा पति दिलावर खान
12. बखमीना पति याकूब खान
13. फिजा पति अजहर खान
14. शायना पति दिलावर लाला
15. मुमताज पति इस्माइल खान पठान
16. एक नाबालिक आरोपी

*सराहनीय भूमिका–* अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम ग्रामीण श्री विवेक कुमार लाल, एसडीओपी संदीप मालवीय, निरीक्षक अय्यूब खान, निरीक्षक सत्येंद्र रघुवंशी, निरीक्षक गायत्री सोनी, उप निरीक्षक रघुवीर जोशी, उप निरीक्षक राजेश मालवीय, प्र.आर. मनमोहन शर्मा, प्र.आर. नारायण जादौन, प्र.आर. राहुल जाट, प्र.आर. दिलीप रावत, आर मयंक व्यास, आर ललित जगावत, आर राधेय, आर धीरज, आर रवि चंदेल, आर हर्षदीप गोल्डी सहित समस्त पुलिस टीम की अत्यंत सराहनीय भूमिका रही।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!