ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिकमध्य प्रदेशरतलाम

हरे अथवा किसी भी रंग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है परंतु कायदे में रहोगे तो फायदे में रहो.. भारत को पाकिस्तान बनाने का प्रयास किया तो ठठरी और गठरी दोनों बांध देगे…

मुर्शिदाबाद हिंसा प्रायोजित कही न कही सरकार का हाथ... अक्टूबर नवंबर में फिर निकालेंगे यात्रा... जब तक बागेश्वर बाबा है हिंदुओं को डराया धमकाया भगाया नहीं जा सकता... पश्चिम बंगाल से हिंदुओं को डरा कर भागने की साजिश हो रही....

Publish Date: April 16, 2025
(www.csnn24.com) रतलाम बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री आज एक निजी शोरूम के कार्यक्रम में रतलाम आए। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम बंजली स्थित कार्यक्रम स्थल पर एक धर्म सभा को संबोधित किया। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने सबसे पहले अपनी धर्म यात्रा के संदर्भ में बताया कि वह अक्टूबर नवंबर में पुनः दिल्ली से एक धर्म यात्रा शुरू करेंगे। इस धर्म यात्रा का उद्देश्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना सामाजिक भेदभाव मिटाना सामाजिक सद्भाव और समरसता रहेगा। पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद हिंसा के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह एक प्रायोजित हिंसा है और कहीं ना कहीं वहां की सरकार का इसमें हाथ है। वहां पर हिंदुओं के खिलाफ मोब लीचिंग की जा रही है। वहां पर हिंदुओं को डराया जा रहा है तथा उद्देश्य सिर्फ इतना है कि हिंदू वहां से भाग जाए। कोशिश की जा रही है कि हिंदुओं को डरा कर भारत से भी भागने पर मजबूर कर दिया जाए इसीलिए मैं जगह-जगह जाकर सब हिंदुओं को एक करने का प्रयत्न कर रहा हूं। जब उनसे पूछा गया कि रतलाम के हरे रंग के बारे में आपका क्या कहना है तो उन्होंने बताया कि मुझे रतलाम के हरे रंग के बारे में पूरी जानकारी है मुझे किसी भी रंग अथवा हरे रंग से दिक्कत नहीं है यदि कायदे में रहेंगे तो फायदे में रहेंगे। यदि किसी ने भारत को पाकिस्तान बनाने का प्रयास किया तो हम उसकी ठठरी ओर गठरी दोनो बांध देंगे। उन्होंने नीमच में जैन संतों पर किए गए पतराव तथा मारपीट की भी निंदा करी उन्होंने बोला कि यह देश का दुर्भाग्य है कि संतों के ऊपर पत्थर फेक जा रहे हैं यदि पत्थर फेंकना है तो देशद्रोहियों पर पत्थर फेंकना चाहिए। इतना ही शौक यदि पत्थर फेंकने का है तो जो भारत के टुकड़े करना चाहते हैं उन पर पत्थर फेको।
उन्होंने बोला की धार्मिक यात्राओं पर जो पथराव रहे हैं वह हिंदुओं तथा सनातनियों को डराने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि परंतु वह लोग यह भूल रहे हैं कि जिस देश में बागेश्वर धाम और बागेश्वर बाबा है वहां पर हिंदू डरेगा नहीं हिंदू झुकेगा नहीं हिंदू भागेगा नहीं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन का समर्थन करते हुए कहा कि लगे तो अच्छा है और यदि नहीं लगता है तो वहां पर व्यवस्था सुधारनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने बहुत से विषयों पर पत्रकारों से चर्चा करी।
Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!