ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
मध्यभारतरतलामराजनीति

विधायक चेतन्य काश्यप की ऐतिहासिक घोषणा – 50 अविकसित कॉलोनियों में होगा विकास कार्य…

10 हजार परिवार होंगे लाभान्वित - जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरा करेंगे - महापौर प्रहलाद पटेल - मोहन नगर में 90.60 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत..

Publish Date: June 29, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम शहर में वर्ष 1998 से पहले की 50 अविकसित कॉलोनियों में विकास के द्वार खुल गए है। लगभग दस हजार परिवारों को इसका लाभ मिलेगा। यह बात विधायक चेतन्य काश्यप ने वार्ड क्रमांक 11 मोहन नगर अनाधिकृत कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने के लिए 90.60 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन के अवसर पर कही।


श्री काश्यप ने कहा कि महापौर जी निगम परिषद का सम्मेलन बुलाकर वर्तमान में अवैध कॉलोनियों के कानून के तहत इन्हे वैध करे। 11 और अन्य ऐसी सभी 30-40 कॉलोनियों जिनमें विकास कार्य नहीं हुआ है, उनका प्राक्कलन बनाकर विकास कार्यों को परिषद की स्वीकृति दिलाए। यह पूरे प्रदेश के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। अवैध कॉलोनी के नियमितिकरण का शंखनाद रतलाम से हुआ है, जो पूरे प्रदेश में रोल मॉडल बना। प्रदेश की समस्त अवैध कॉलोनियों का नियमितीकरण हो रहा है। अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना उपलब्ध कराने की शुरूआत आज रतलाम के वार्ड क्रमांक 11 से हो चुकी है। 17 अन्य अवैध कॉलोनी में नागरिक अधोसंरचना कार्य के टैण्डर आ चुके है, जल्द ही निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान करीब एक दर्जन कॉलोनियों के रहवासियों ने क्षेत्र की समस्या के संबंध में ज्ञापन दिया।
इस अवसर पर महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, क्षेत्रीय पार्षद बलराम भट्ट, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अनिता कटारा, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा मंचासीन रहे।
महापौर श्री पटेल ने कहा कि अवैध कॉलोनी के नागरिकों की वर्षों पुरानी समस्या का निदान विधायक श्री काश्यप की मजबूत इच्छा शक्ति के चलते हुए हुआ है। अब शहर की अवैध कॉलोनियों में सड़क, नाली, प्रकाश हेतु विद्युत पोल इत्यादी की सुविधाऐं उपलब्ध होगी। उन्होने कहा कि शहर की अविकसित कॉलोनी में मूलभूत सुविधाओं की समस्या के निदान के लिए विधायक श्री काश्यप ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पुरा करेंगे।
निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि अवैध कॉलोनियों का नियमितिकरण विधायक जी के अथक प्रयासों का परिणाम है। आज से नगर की अविकसित कॉलोनियों में विकास कार्य की शुरूआत हो चुकी है। नगर की कोई भी अवैध कॉलोनी नियमितिकरण से वंचित नहीं रहेगी। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने कहा कि विधायक श्री काश्यप की विकासवादी सोच का ही परिणाम है कि रतलाम नगर का दिन प्रतिदिन तीव्र गति से विकास हो रहा है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया व आभार मंडल महामंत्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!