ब्रेकिंग
50 लाख रुपये कीमत की 500 ग्राम MD ड्रग्स के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार... वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना...
आपकी ख़बरधार्मिकरतलाम

भगवान श्री देवनारायण जी के जन्म उत्सव पर शिवगढ़ में ऐतिहासिक शोभायात्रा, धूमधाम से निकली यात्रा…..

Publish Date: February 5, 2025

(www.csnn24.com) रतलाम। गुर्जर समाज के आराध्य देव भगवान श्री देवनारायण जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में शिवगढ़ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह ऐतिहासिक शोभायात्रा श्री देवनारायण मंदिर, शिवगढ़ से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण करते हुए श्री देवनारायण मंदिर, तालाब बोर्डी पर संपन्न हुई। शोभायात्रा के दौरान नगर चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद – बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का भव्य स्वागत किया।

शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
इस शोभायात्रा में गुर्जर समाज के कई वरिष्ठजन एवं जिले के विभिन्न समाजों के लोग शामिल हुए। आयोजन के दौरान नगर के समस्त व्यापारीगण ने भगवान श्री देवनारायण जी की शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े, ऊंट, बैंड-बाजे, डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ बड़ी धूमधाम से भगवान श्री देवनारायण जी का जन्म उत्सव मनाया गया।

बजरंग दल ने किया शोभायात्रा का स्वागत
हर वर्ष की तरह इस बार भी बजरंग दल द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जिला सह संयोजक राहुल हाडा, प्रखंड उपाध्यक्ष रोहित शर्मा, प्रखंड सह मंत्री राहुल मेवाड़ा, सह मंत्री ध्रुव कुमार गहलोत, प्रखंड सह संयोजक मनोज सोनावा, प्रखंड प्रचार प्रसार प्रमुख लखन झरवार, प्रखंड विहिप गोरक्षा प्रमुख जितेंद्र शर्मा, सह बल उपासना प्रमुख रवि राठौड़, खंड कार्यकर्ता शुभम राठौड़ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भगवान श्री देवनारायण जी के प्रति समाज की आस्था
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री देवनारायण जी की महिमा का गुणगान किया और भजन-कीर्तन के साथ पूरे नगर में धार्मिक माहौल बना रहा। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में श्री देवनारायण जन्म उत्सव समिति, गुर्जर समाज, शिवगढ़ का विशेष योगदान रहा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!