ब्रेकिंग
राष्ट्रपति के नाम विश्व हिंदू परिषद का ज्ञापन... बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग.... नगर निगम ने बांध दी ठठरी... डीपी ज्वेलर्स को थमाया एक लाख अस्सी हजार रुपए का नोटिस... रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार... ₹20000 की मांगी थी रिश्वत... हरे अथवा किसी भी रंग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है परंतु कायदे में रहोगे तो फायदे में रहो.. भारत को पाक... भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया आत्मीय स्वागत... अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचने के लिए नागरिक अपनाएं सावधानियाँ.... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने झंडा फहराकर भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मनाया... प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस.... अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस... 180 देशों में एक साथ मना विश्व नवकार महामंत्र दिवस....
मध्यभारतरतलामराजनीति

राहुल आपातकाल देखते तो, उनके भी रोंगटे खड़े हो जाते…

मोदी जी ने लोकतंत्र की मर्यादा के आदर्श स्थापित किए - विधायक काश्यप..लोकतंत्र रक्षक सैनानियों ने सुनाएं संस्मरण भाजपा पदाधिकारियों ने सम्मान कर लिया जीत का संकल्प...

Publish Date: June 26, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम भाजपा ने देश में आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या करने वाले दिन 25 जून को काला दिवस के रूप में मनाया। रंगोली सभागार में इस मौके पर आपातकाल की विभीषिका दर्शाने वाली डाक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। भाजपा पदाधिकारियों ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का शॉल-श्रीफल से सम्मान कर आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया। विधायक चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के साथ सभी लोकतंत्र रक्षक सैनानी मंचासीन रहे।
मीसाबंदी एवं पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने इस मौके पर कहा कि राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री मोदीजी पर देश में आपातकाल जैसे हालात निर्मित करने के आरोप लगाते है लेकिन आपातकाल क्या होता है यह उन्हें नहीं पता। 25 जून, 1977 को उनकी दादी इंदिरा गांधी ने अपनी सत्ता बचाने के लिए जो आपातकाल लगाया था, यदि वे उसे देखते तो उनके रोंगटे खड़े हो जाते। उस आपातकाल में कई जुल्म किए गए लेकिन भाजपा और पूर्ववर्ती संगठनों के सदस्यों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए कोई समझौता नहीं किया और संघर्ष कर पार्टी को इस मुकाम पर पहुंचाया है।


पूर्व जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने रतलाम में मीसाबंदियों पर हुए अत्याचारों के संस्मरण सुनाए और कहा कि देश में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ सरकार चला सकती है। वरिष्ठ नेता प्रेम उपाध्याय और मीसाबंदी अनिल मांदले ने भी संस्मरण सुनाए। लोकतंत्र रक्षक सैनानी महेन्द्र नाहर, कन्हैयालाल चौधरी, विनय मोघे, बसन्त पुरोहित, दिनेश सोलंकी, परशराम सैनी, शांतिलाल गौरेचा, शंकरलाल माली, प्रकाश गुगलिया एवं राजेन्द्र भरकुन्दिया उपस्थित रहे। आरंभ में भारत माता, भाजपा के पितृपुरूष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं प. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, जिला भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महासंपर्क अभियान जिला संयोजक प्रवीण सोनी, आईटी सेल के प्रदेश सहसंयोजक सोमेश पालीवाल एवं तन्मय त्रिवेदी आदि ने लोकतंत्र रक्षक सैनानियों का सम्मान किया। जिला मंत्री सोना शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने किया। आभार विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने माना।

मोदी जी ने लोकतंत्र की मर्यादा के आदर्श स्थापित किए – विधायक काश्यप
विधायक चेतन्य काश्यप ने आपातकाल के काले दिन पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि इंदिरा गांधी ने 25 जून, 1977 को आपातकाल लागू कर लोकतंत्र का गला घोंटा था। इसके विपरित प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार लोकतंत्र की मर्यादा के लगातार आदर्श स्थापित कर रही है। केन्द्र सरकार ने कश्मीर समस्या के समाधान, अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण सहित कई मुद्दों का लोकतांत्रिक समाधान किया है। राष्ट्र के लिए राष्ट्रवादी सोच होना बहुत जरूरी है और भाजपा की सरकारें इसी विचारधारा के साथ लगातार कार्य कर रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि लोकतंत्र रक्षक सैनानियों के त्याग और बलिदान के कारण ही आज भाजपा इस मुकाम पर है। रतलाम के भी कई मीसाबंदी आपातकाल 19 माह जेल में रहे है। उनके संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश एवं प्रदेश में लोकतंत्र के साथ चलने वाली भाजपा की सरकार पुनः बनाने का आव्हान किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!