ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
मध्यभारतरतलामसांस्कृतिक ऐतिहासिक धरोहर

आन-बान-शान से निकली भाजयुमो की भव्य तिरंगा यात्रा, जगह जगह हुआ स्वागत…

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के किया...

Publish Date: August 17, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम भारतीय जनता युवा मोर्चा ने मंगलवार सुबह स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आन-बान-शान से विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चें एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। तिरंगा रैली जहां-जहां से गुजरी वहां विभिन्न संगठनों ने फूल बरसाकर स्वागत किया।


आज़ादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत निकली भारतीय जनता युवा मोर्चा की विशाल तिरंगा यात्रा का नेतृत्व जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के किया। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी.एस. भदौरिया, सांसद गुमान सिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा आदि मौजूद रहे।


तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ न्यू रोड से हुआ, तत्पश्चात् यह यात्रा लोकेन्द्र टाकीज, जेल रोड, आरोग्यम हॉस्पिटल, नाहर पूरा, माणक चौक, घांस बाजार, चौमुखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, शहीद चौक, महाराणा प्रताप चौक, राम मंदिर होकर अलकापुरी तिराहा से 80 फीट रोड़ पहुंच कर समाप्त हो गई।


तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों के साथ सबसे आगे डीजे चल रहा था, जिसके पीछे सैकड़ों की संख्या में मोटरसाईकिल पर लोगों का हुजूम एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता चल रहे थे। तिरंगा यात्रा को समापन स्थल पर विधायक चेतन्य काश्यप ने संबोधित किया। आरंभ में प्रभारी मंत्री श्री भदौरिया ने संबोधित किया।
ये लोग रहे मौजूद
सोशल मीडिया प्रभारी किशोर सिलावट ने बताया की विशाल तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया, जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट, शुभम चौहान, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम, पॉलिसी एंड रिसर्च प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी, तेजस्व गांधी, आशीष पंडित, आयुष पांडे, लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पड़ियार, राहुल रांका, जयस जाजोरिया, राजेश बैरागी, चिराग असरानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!