ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
धार्मिकरतलाम

भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2024 : माही जी के जल से बाबा महाकालेश्वर का होगा जलाभिषेक…

351 कावड़ यात्री लेंगे हिस्सा... वैभव जाट जवाहर व्यायामशाला,अंबर परिवार 9 अगस्त को रतलाम से निकालेगा भव्य कावड़ यात्रा...

Publish Date: August 8, 2024

रतलाम। पवीत्र माही जी के जल से बाबा महाकालेश्वर का जलाभिषेक के लिए 9 अगस्त को शहर से भव्य कावड़ यात्रा का काटजू नगर स्थित आमलिया भैरू जी मंदिर से रवाना होगी। 9 अगस्त की सुबह 7 बजे भव्य निष्ठा कावड़ यात्रा-2024 हर वर्ष की तरह इस बार भी हर हर महादेव की जय घोष के साथ आमलिया भेरू जी की महाआरती के साथ रवाना होगी। खास बात यह है कि इस भव्य कावड़ यात्रा में 351 कावड़ यात्री बम-बम भोले के जयघोष के साथ उज्जैन के लिए रवाना होंगे और 12 अगस्त को बाबा महाकालेश्वर का विधि-विधान पूर्वक जलाभिषेक करेंगे। कवाड़ यात्रा का यह दूसरा वर्ष है।

भव्य निष्ठा कावड़ यात्र-2024 के संयोजक वैभव जाट ( सन्नी पहलवान ) जवाहर व्यायामशाला अम्बर परिवार द्वारा निकाली जा रही है।  9 अगस्त को काटजू नगर स्थित आमलिया भेरू जी महाराज की पूजन-अर्चना के बाद महाआरती कर बम-बम भोले के जयघोष के साथ रवाना होगी। कावड़ यात्रा सैलाना बस स्टैंड से होते हुए पावर हाउस रोड, दो बत्ती, फव्वारा चौक, सालाखेड़ी से ग्राम रूनीजा से होते हुए खरसौद खुर्द, चंदूखेड़ी होते हुए बाबा महाकाल की नगर उज्जैन 12 अगस्त को पहुंचेगी। यात्रा संयोजक वैभव जाट सहित जवाहर व्यायामशाला और अंबर परिवार ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कावड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!