ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
खेल जगतरतलाम

क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ…

शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से निकली खेल चेतना रैली को महापौर प्रहलाद पटेल ने दिखाई झंडी...9 से 12 जनवरी तक आयोजित होगा खेल मेला...

Publish Date: January 10, 2024

(www.csnn24.com)रतलाम क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 24वां खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ बुधवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर प्रहलाद पटेल ने की। महापौर श्री पटेल ने ध्वज वंदन कर खेल चेतना मेला के विधिवत शुभारंभ की घोषणा की। इसके बाद अतिथियों ने गुब्बारे उड़ाए। समारोह के दौरान क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला आयोजित समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे।

शुभारंभ समारोह से पूर्व शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना मेला रैली को महापौर एवं अन्य अतिथियों द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। स्कूली बच्चों की यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। यहां मार्च पास्ट को महापौर प्रहलाद पटेल सहित अन्य अतिथियों ने सलामी दी। रैली में आकर्षण का केंद्र ज्योति कॉन्वेंट स्कूल द्वारा प्रभु श्रीराम का रथ रहा, जिस पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी की वेशभूषा में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। रैली के आगे बैंड चल रहा था। उसके बाद अश्व पर ध्वज थाम खिलाड़ी नजर आए। उनके पीछे विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थी स्कूली बैंड के साथ चलते नजर आए। शुभारंभ समारोह के आरंभ में अतिथियों का स्वागत क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, सचिव अनुज शर्मा एवं खेल चेतना मेला एवं आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि खेल चेतना मेला कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 24 वर्ष पहले शुरू किया गया था। आज उनके परिवार में शोक होने से हमारे बीच में नहीं है, उनकी कमी हमें खल रही है।
इसके पूर्व स्वागत भाषण क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया ने दिया। आभार प्रदर्शन आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन ने किया। श्री जैन ने कहा कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यह आयोजन कर रहे है। 9 जनवरी से शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर शुरू हो चुकी है। 18 खेलों में 7 हजार से अधिक बच्चे सहभागिता कर रहे है। इसका सपना हमारी प्रणेता श्रीमती नीता काश्यप एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप द्वारा 1999 में देखा गया था कि शहर का हर बच्चा मैदान पर आना चाहिए, उसी को साकार करने में हमे जिन सभी के द्वारा मदद मिली उन सभी का चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से धन्यवाद ज्ञापित कर सभी का आभार व्यक्त करता हूं।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!