ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जावरामध्यभारत

जनआशीर्वाद यात्रा क्रमांक-4 का जावरा विधानसभा के मानंनखेड़ा से रतलाम जिले मे भव्य प्रवेश…विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय के नेतृत्व में जोरदार स्वागत…

जावरा में केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रुपाला एवं राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार हुए शामिल...

Publish Date: September 9, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आशीर्वाद यात्रा क्रमांक 4 ने शुक्रवार दोपहर 12.30 बजे ग्राम माननखेड़ा से रतलाम जिले मे जावरा विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश किया । यहाँ विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डेय के  नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्तायों ने यात्रा का स्वागत किया। उसके बाद मंच सभा आयोजित हुई और यात्रा मे जावरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण किया। जावरा मे जन आशीर्वाद यात्रा मे केन्द्रीय, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला एवं प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार शामिल हुए। बोहरा एवं मुस्लिम समाजजनों सहित विभिन्न समाज, संगठनों और कार्यकर्ताओ ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

जावरा से पिपलोदा के बीच तेज़ बारिश के बीच भी ग्रामीण रास्ते के हर गाँव में यात्रा का स्वागत करने के लिए डटे रहे। भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने जनता का आभार जताते हुए कहा कि इतनी बारिश में यात्रा के लिए आपका सड़क पर घंटों इंतजार करना ही सच्चा जनआशीर्वाद है| यात्रा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए भोपाल विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि भाजपा जनता के आशीर्वाद से सरकार बनाती है, और फिर सरकार बनाने के लिए यह यात्रा निकाल रही है। कांग्रेस से अगर पूछो की कभी जनआशीर्वाद निकालोगे तो वो कहेंगे नहीं, क्योंकि वे लोग कभी जनता के हाथ भी नहीं जोड़ सकते। पिपलौदा मे यात्रा को रथ से संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कहा कि आज विश्व पटेल पर भारत सबसे बड़ी शक्ति के रुप मे उभर रहा है।
ये मोदीजी के सुशासन और ताकत का ही कमाल है कि आज विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था की और हम तेजी से बढ़ रहे है । किसानों का जीवन स्तर कैसे सुधारा जाए इसके लिए मुख्यमंत्री सदैव चिंतित रहते है। पिपलोदा से यात्रा सैलाना विधानसभा क्षेत्र प्रस्थित हुई। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता,जावरा विधायक डॉ.राजेंद्र पांडेय, जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडेय, जिलाध्यक्ष राजेंद्र लुनेरा, यात्रा संयोजक बंशीलाल गुर्जर, संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष भरत दास बैरागी, यात्रा क्लस्टर प्रभारी ईश्वर लाल पाटीदार, जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, जिला भाजपा महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, जावरा विधानसभा प्रमुख बद्रीलाल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के के सिंह, वरिष्ठ नेता प्रकाश मेहरा सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!