ब्रेकिंग
3 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद... मुंबई से लेने आए थे आरोपी... नहीं सुनाई देगी श्याम की सिटी की आवाज... इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ ! फिर कब होगा पितरों का श्राद्ध ? साई श्री अकैडमी प्रशासन ने करा सील.... परिजनों का आक्रोश... यदि आपका बच्चा भी इस स्कूल में जाता है तो हो जाइए सावधान.... मासूम के साथ नाबालिक ने करी अन्यायी हरक... डी.पी.वायर्स के संचालक अरविंद कटारिया और मैनेजर विजय सोनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर, श्रम न्य... राॅयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया..... भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत.... जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन - प्रभारी मंत्र...
धार्मिक

गोवर्धन पूजा 2023: 13 या 14 नवंबर कब है गोवर्धन पूजा ?

जानें सही तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

Publish Date: November 13, 2023

(www.csnn24.com) | पांच दिवसीय दिवाली पर्व के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन घरों में गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा बनाई जाती है। इसके बाद शाम के समय गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है और उन्हें अन्नकूट और कढ़ी चावल का भोग लगाया जाता है। इस साल दिवाली 12 नवंबर की है, लेकिन गोवर्धन पूजा की तिथि को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है। आइए आपको बताते हैं कि किस दिन गोवर्धन पूजा की जाएगी और पूजा का शुभ समय क्या है।

ये है सही डेट और शुभ मुहूर्त

इस बार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 नवंबर दिन सोमवार को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट से हो रही है और समापन अगले दिन 14 नवंबर दिन मंगलवार को दोपहर 02 बजकर 36 मिनट पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि को विशेष महत्व दिया जाता है। ऐसे में गोवर्धन पूजा का पर्व 14 नवंबर को मनाया जाएगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, शुभ गोवर्धन पूजा प्रातःकाल मुहूर्त 14 नवंबर को सुबह 6:43 बजे से 08:52 बजे के बीच है। ऐसे में गोवर्धन पूजा के लिए दो घंटे नौ मिनट तक पूजा का मुहूर्त रहेगा। गोवर्धन पर घर के आंगन में गोबर से गोवर्धन बनाकर पूजा की जाती है। गोवर्धन पूजा को प्रकृति की पूजा भी कहा जाता है, इसकी शुरुआत स्वयं भगवान श्री कृष्ण ने की थी।

गोवर्धन पूजा पर बन रहे ये योग

इस बार गोवर्धन पूजा के दिन शुभ योग बन रहे हैं। गोवर्धन पूजा पर शोभन योग प्रात:काल से लेकर दोपहर 01 बजकर 57 मिनट तक है। उसके बाद से अतिगंड योग शुरू हो जाएगा। अतिगंड योग शुभ नहीं होता है। हालांकि शोभन योग को एक शुभ योग माना जाता है। इसके अलावा गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से ही अनुराधा नक्षत्र होगी।

गोवर्धन पूजा विधि

 

    • गोवर्धन पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करें।
    • फिर शुभ मुहूर्त में गाय के गोबर से गिरिराज गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं और साथ ही पशुधन यानी गाय, बछड़े आदि की आकृति भी बनाएं।
    • इसके बाद धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें।
    • भगवान कृष्ण को दुग्ध से स्नान कराने के बाद उनका पूजन करें।
    • इसके बाद अन्नकूट का भोग लगाएं।

गोवर्धन पूजा का महत्व

गोवर्धन पूजा प्रकृति को समर्पित पर्व है। माना जाता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का घमंड तोड़ा था और गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाकर ब्रजवासियों की जान बचाई थी । लोगों को प्रकृति की सेवा और पूजा करने का संदेश दिया था। ये दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का दिन था। तभी से इस दिन गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है और भगवान को सभी तरह की मौसमी सब्जियों से तैयार अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!