(www.csnn24.com) रतलाम। प्रेस क्लब की वार्षिक साधारण सभा की बैठक 28 जुलाई 2024 रविवार को पावर हाउस रोड स्थित प्रेस क्लब भवन पर होगी। रतलाम प्रेस क्लब सचिव यश (बंटी) शर्मा ने बताया कि वार्षिक साधारण सभा का आयोजन प्रेस क्लब भवन पर साधारण सभा प्रात: 11 बजे से शुरू होगी। इसमें संस्था अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी अध्यक्षता करेंगे। वार्षिक साधारण सभा में एजेंडे के अनुसार आय व्यय पत्रक प्रस्तुत होगा। संस्था के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भी चर्चा होगी। अन्य विषयों पर चर्चा अध्यक्ष की अनुमति से हो सकेगी। सचिव श्री शर्मा ने बताया कि साधारण सभा में रतलाम प्रेस क्लब के सभी सदस्य आमंत्रित हैं।
सदस्य अध्यक्ष की अनुमति से अपनी बात भी रख सकते हैं। बैठक के दिन सुबह
कोरम पूरा न होने पर बैठक 30 मिनिट स्थगित कर पुन: उसी स्थान पर होगी ,जिसमें कोरम की अनिवार्यता नहीं होगी।
Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.