ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जनहित ख़बरेदेशमध्यभारतरतलामराजनीतिरेलवेशख्सियत

पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात, रतलाम से जुड़ी रेल एवं यात्री सुविधाओं को लेकर चर्चा कर पत्र सौंपा…

Publish Date: May 4, 2023
(www.csnn24.com) रतलाम, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से मुलाकात कर रतलाम से जुड़ी रेल यात्री सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। श्री डागा ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन को विभिन्न मांग एवं सुझाव का पत्र भी सौंपा।
पूर्व महापौर श्री डागा ने बुधवार रात इंदौर में रेलवे बोर्ड चेयरमैन ,नई दिल्ली अनिल कुमार लोहाटी से चर्चा की। आपने श्री लोहाटी का स्वागत करते हुए रेल सुविधा विस्तार से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
*पत्र में इन बातों पर किया ध्यान आकर्षित*
पूर्व महापौर श्री डागा ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन श्री लोहाटी से मुलाकात में मांगपत्र सौंपकर  रतलाम से संबंधित विभिन्न यात्री सुविधाओं को लेकर  ध्यान आकर्षित किया। चर्चा के दौरान शिवराज पुरोहित और हरिशंकर शर्मा भी मौजूद थे।
रतलाम स्टेशन पर पिट लाइन एवं वाशिंग लाइन का निर्माण कार्य किया जाना चाहिए, ताकि यहाँ से भी ट्रेनों का सीधा संचालन प्रारम्भ हो सके ,जिससे पूरे मालवा क्षेत्र को फायदा मिल सके। भारतीय रेलवे में सिर्फ रतलाम मण्डल मुख्यालय ही एक मात्र ऐसा मुख्यालय है जहां पिट लाइन की सुविधा उपलब्ध नही है। रतलाम स्टेशन की कैटेगरी के अन्य स्टेशन जैसे कि हिसार, वलसाड़ जैसे स्टेशनो पर भी पिट लाइन की सुविधा उपलब्ध है ।जहाँ से ट्रेनों का संचालन करके प्रमुख स्टेशनो को आपस मे एक दूसरे से जोड़ा जाता है।
  प्लेटफार्म न.07 का यार्ड रिमॉडलिंग का काम कई वर्षो से चल रहा है, उसे तेजी से पूरा किया जाए।
 उज्जैन- चित्तौड़गढ़ – उज्जैन मेमू गाड़ी 3 वर्षो से प्रस्तावित है एवं पश्चिम रेलवे द्वारा लगातार रेलवे बोर्ड को उक्त गाड़ी के संचालन का प्रस्ताव भिजवाया जा रहा है। उक्त गाड़ी के संचालन से कई छोटे -छोटे क्षेत्रों के हजारों यात्रियों को सुविधा प्राप्त होंगी और रतलाम मण्डल क्षेत्र की लोकल कनेक्टिविटी भी बेहतर होंगी। ऐसे में शीघ्र अतिशीघ्र उक्त गाड़ी का संचालन प्रारम्भ किया जाना चाहिए ।
 रतलाम रेलवे स्टेशन पर 6 दुरंतो को कमर्शियल स्टॉपेज दिया जाए।
 रतलाम स्टेशन से गुजरने वाली कई साप्ताहिक ट्रेनों में फ्लैक्सीफेअर (निरंतर वृद्धि दर ) टिकट दर लागु होने से ट्रेनों में स्थान रिक्त होने के बाद भी लोग टिकट नहीं लेते है। क्योकि फ्लैक्सीफेअर की वजह से टिकट दर दो से तीन गुना बढ़ जाती है। जिससे ट्रेने खाली चलती है। इसलिए फ्लैक्सीफेअर व्यवस्था को समाप्त किया जाए, ताकि इससे आम जनता व रेलवे दोनों को लाभ हो।
रतलाम रेलवे स्टेशन पर रेलवे द्वारा प्लेटफार्म नम्बर 1 एवम 2 को बहुत शानदार और सुसज्जित तरीके से निर्माण किया गया है। जिस पर वर्तमान में कई सुपरफास्ट एक्सप्रेस गाड़िया आवागमन कर रही है ,लेकिन दोनों ही प्लेटफार्मों पर फूल कवर शेड नहीं होने से आम यात्रियों को गर्मी और बारिश में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में फूल कवर शेड का निर्माण किया जाता है तो यात्रियों को सुविधा प्राप्त होंगी।
रतलाम में मेमू गाडियो को रिपेयर करने की वर्कशॉप प्रदान की जानी चाहिए। वर्तमान में मण्डल में संचालित मेमू गाडियो को रख रखाव के लिए वड़ोदरा भेजना पड़ता है। ऐसे में अगर रतलाम क्षेत्र को वर्कशाप प्रदान की जाती है तो मेमू गाड़ीयो का रखरखाव यहां किया जा सकेगा एवं वड़ोदरा वर्कशाप का लोड भी कम होंगा।
 रतलाम मण्डल क्षेत्र में संचालित डेमू गाडियो के रेक पूर्ण रूप से कंडम हो चुके है। जिसके कारण आए दिन इंजन फेल हो जाता है एवं कुछ दिन पूर्व भयावह आग भी उक्त डेमू गाड़ी में लग चुकी है। ऐसे में उक्त डेमू गाडियो को ICF रेक या मेमू रेक में बदलाव किया जाना चाइये।
 दाहोद रतलाम- नागदा-उज्जैन के मध्य संचालित मेमू गाड़ी वर्तमान में 8 कोच के साथ संचालित की जा रही है जो कि पूर्व में 12 कोच के साथ संचालित होती थी। उक्त गाड़ी आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की जीवन रेखा होने के साथ ही साथ नियमित अप डाउन करने वालो के लिए प्रमुख गाड़ी के रूप में है। ऐसे में उक्त गाड़ी को पुनः 12 कोच के साथ संचालित किया जाए।
 रतलाम मण्डल क्षेत्र में संचालित डेमू गाडियो को कोविड काल खत्म होने के बाबजूद भी शून्य लगाकर विशेष सेवा के रूप में संचालित किया जा रहा है। इन सभी गाडियो को पूर्व की तरह सामान्य नम्बर से संचालित किया जाना चाहिए।
 रतलाम रेल्वे स्टेशन नवीनीकरण के कार्य को तेजी प्रदान कर जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!