ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
पर्यावरणमध्यभारतरतलाम

शिव मंदिर के गर्भग्रह में पानी भरकर भोलेनाथ को डुबाया.. सरपंच को गधे पर उल्टा बैठा कर घुमाया..

बारिश के लिए अनोखे जतन...

Publish Date: September 3, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम जिले में बारिश के लिए अनोखे जतन सामने आ रहे हैं जहां एक और सरपंच को उल्टा गधे पर बैठ कर पर घुमाया जा रहा है, तो कहीं पर भोलेनाथ को मंदिर में पानी में डुबाया जा रहा है।

 

संपूर्ण रतलाम जिले में बारिश की खेंच ने किसानों के चेहरे पर परेशानी की लकीरें खींच दी है। मानसून के प्रारंभ में मानसून की अच्छी आमद ने एक समय किसानों के चेहरे खुशी से खिला दिए थे और किसानों ने समय पर अपनी बोवनी कर दी थी। परंतु इसके पश्चात अब बारिश की लंबी खेंच किसानों को एक बार फिर परेशानी में डाल दिया है किसानों की खेतों में लगभग तैयार हो चुकी सोयाबीन की फसले खराब होना शुरू हो गई है और किसानों का कहना है कि लगभग 50 परसेंट फसल तो उनकी पीली पड़ गई है और नष्ट हो गई है। और यदि अब बारिश नहीं होती है तो शेष फसल भी नष्ट हो जाएगी और किसानों को भविष्य में भी खेती करने में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसी के चलते किसान अब अनोखे तरीके अपना रहे हैं जिसे वह अपने पारंपरिक पूर्वजों की तकनीक या फिर कहीं टोने टोटके बताते हैं और कहते हैं कि इनको करने से अच्छी बारिश होती है। जहां एक और जिले में लोग अपना व्यवसाय व्यापार बंद कर कर उजमानी मना रहे हैं और गांव के बाहर जाकर जंगल में खाना बनाकर देवी देवता की पूजा कर कर उनको बारिश के लिए मना रहे हैं।
खासकर इंद्र देवता को मनाने की जुगत चल रही है। अब पुनः दो ऐसे मामले सामने आए हैं जो बारिश के लिए किसानों के द्वारा टोटके के रूप में किए गए हैं। रतलाम के ग्राम पलसोड़ा में एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब ग्रामीणों ने गांव के सरपंच को  गधे पर उल्टा बिठाकर उसकी यात्रा निकाली और शिव मंदिर में जाकर अच्छी बारिश के लिए इंद्र देवता को मनाया और पूजा अर्चना करी। तो वही रतलाम के करमदी गांव में शिव मंदिर मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की जा रही है तथा वहां पर भोलेनाथ के शिवलिंग को तथा गर्भ ग्रह को पूरा पानी से भरकर भोलेनाथ को उसमें डुबो दिया गया है। किसानों का कहना है कि हमारे बड़े बुजुर्ग जब बारिश नहीं होती थी तो भगवान तथा इंद्र देवता को मनाने के लिए इस प्रकार के टोटके करते थे और इससे प्रसन्न होकर अच्छी बारिश होती है इसी के चलते यह टोटके किए जा रहे हैं।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!