ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलाम ग्रामीणराजनीति

किसानो हो खुशहाल अपना ही मेरी पहली प्राथमिकता.. ग्रामीण प्रत्याशी मथुरा लाल डामर…

Publish Date: November 9, 2023

(www.csnn24.com) सिमलावदा। रतलाम ग्रामीण की पूरी विधानसभा किसानो की है। मेरा एक ही लक्ष्य है की किसानो बिजली, पानी और सड़क की सुविधा मिले। किसानो की खुशहाली ही मेरी पहली प्राथमिकता है। 20 साल पहले किसानो बिजली पर्याप्त नहीं मिलती थी। गेहूं, प्याज़ और अन्य फसलों का उत्पादन नहीं होता था। शिवराज सरकार मे किसानो को पर्याप्त बिजली और पानी मिल रहा है। फसलों का उत्पादन भी कई गुना बढ़ गया है।
यह बात रतलाम ग्रामीण विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी मथुरालाल डामर मे जन संपर्क के दौरान लुनेरा मे मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कही। बुधवार को जन संपर्क यात्रा कमेड़ से प्रारम्भ कर कर धनेसर, बंबोरी, लुनेरा, झर, चितावद, रोजडका, सेवरिया, शिवपुर, रामपुरिया, नौगांवा जागीर, जलोद, सूतरेटी, चौरानी, कचलाना, एवरिया गांव मे मथुरालाल डामर ने जन संपर्क कर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया।

इन क्षेत्र मे जगह जगह मथुरालाल डामर का पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया। सेवरिया मे ग्रामीणजनों द्वारा मथुरालाल डामर को भगवान राम दरबार व अन्य प्रतिमाए भेट की गई। झर मे महिलाओ द्वारा सड़क नही होने की समस्या रखी। जिस पर मथुरालाल डामर द्वारा महिलाओ को विश्वास दिलाया की भाजपा की सरकार आप बनाइये और आपके क्षेत्र की समस्या को दूर मे करूंगा। जन सम्पर्क के दौरान जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा ने ग्रामीणजनो को बताया की बीजेपी की सरकार ने क्षेत्र मे विकास किया है। आगे भी विकास होता रह इसके लिए भारतीय जनता पार्टी को अपना अमूल्य वोट दे कर जिताना है।
आज गुरूवार को नामली मण्डल के खेड़ी से मथुरालाल डामर अपना जन सम्पर्क शुरू करेंगे। जो दिवेली, खोखरा, नौगांवाकला, बाड़ोदा, भारोडा, नामली होते हुए सेमलिया जन संपर्क यात्रा पहुंचेगी।
फोटो।01 मे बुधवार को जन संपर्क के दौरान सेवरिया मे मथुरालाल डामर को भगवान राम दरबार की प्रतिमा भेट करते हुए ग्रामीणजन।

भाजपा ने नव मतदाताओं का सम्मलेन आयोजित किया
रतलाम। विधानसभा सभा चुवन को लेकर बुधवार को भाजपा द्वारा नव मतदाताओ का सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मलेन मे गुजरात के प्रवासी विधायक केयूर भाई रोकड़िया ने युवा मतदाताओं को मतदान के प्रति जोशी भरा। इस चुनाव मे अधिक से अधिक संख्या मे मतदान कराने की बात कही। मतदाताओं से संवाद करते हुए भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यों की जानकारी दी। जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विप्लव जेन आदि पदाधिकारीयों ने नव मतदाताओं को सम्बोधित किया।
इस अवसर पर रतलाम ग्रामीण विधानसभा युवा मोर्चा प्रभारी राकेश पाटीदार, ईश्वर सिंह ,अल्पेश ठाकुर,भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय,बजरंग पुरोहित, कन्हैयालाल पाटीदार, हितेंद्र राजपुरोहित,युवा मोर्चा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह, शुभम गुर्जर, जिला मंत्री राहुल पाटीदार, संजय जाट, जिलामीडिया प्रभारी नीलेश जायसवाल, अंकित राठौड़, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशीष धाकड़, गौरव टांक, संदीप पोरवाल ,धर्मराज पाटीदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष देवीलाल गुर्जर, राजेंद्र जाट आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री रविंद्र पाटीदार ने किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!