ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

अबकी बार-छप्पन पार’ के संकल्प को पूर्ण करने के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता तैयार चैतन्य काश्यप… श् काश्यप भाजपा ने हर वर्ग के विकास का कार्य किया राजेंद्र सिंह लुनेरा…

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन में जीत का संकल्प... श् काश्यप भाजपा ने हर वर्ग के विकास का कार्य किया राजेंद्र सिंह लुनेरा...

Publish Date: October 21, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन शुक्रवार को आयोजित हुआ। इसे संबोधित करते हुए शहर विधायक एवं विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दिखाती है कि ‘अबकी बार- छप्पन पार’ का जो संकल्प पार्टी ने लिया है उसे पूर्ण करने के लिए हर कार्यकर्ता तैयार है।

चुनाव में जीत का अंतर यदि हमें बढ़ाना है तो मतदान का प्रतिशत बढ़ाना होगा। कार्यकर्ता यदि ठान ले, तो शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य हासिल हो जाएगा। सम्मेलन में कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने का संकल्प लिया।
श्री काश्यप ने कार्यकर्ताओं से उत्साहपूर्वक चुनाव कार्य में जुटने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि मतदान जितना अधिक होगा, भाजपा की जीत का अन्तर उतना बढ़ेगा। पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए भाजपा ने कई कार्य किए है। इस वर्ग के आरक्षण के लिए भी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में लगातार प्रयास कर सफलता हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु कई योजनाएं क्रियान्वित की। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रतलाम के समीप मेगा इंडस्ट्रीयल पार्क की जो आधारशिला रखी है, उससे रतलाम की दशा और दिशा बदल जाएगी। नगर को महानगर के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री काश्यप ने विधायक काल के दौरान किए गए विभिन्न विकास कार्यों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से जन-जन तक भाजपा सरकार की उपलब्धियों को प्रसारित करने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार के माध्यम से रतलाम का चौतरफा विकास हुआ है। कोरोना काल में श्री काश्यप ने ऑक्सीजन प्रबंध से लेकर अन्य सारी व्यवस्थाओं का संचालन कर जनहित में महती भूमिका निभाई, जिससे मरीजों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ा। भाजपा की सोच विकासवादी है और ‘सबका साथ-सबका विकास’ के फार्मुले पर कार्य करते हुए हर वर्ग का विकास किया गया है। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम में श्री काश्यप के नेतृत्व में नगर से महानगर बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गोल्ड कॉम्प्लेक्स से शहर के विकास को नई गति मिलेगी। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से कई जनकल्याणकारी कार्य शहर में हुए है। भाजपा कार्यकर्ता संकल्पवान है और इस बार अपने संकल्प को हर हाल में पूरा कर के रहेंगे।


सम्मेलन में पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य ने कार्यकर्ताओं से श्री काश्यप को ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आव्हान किया। आरंभ में स्वागत भाषण मोर्चा के जिलाध्यक्ष बालाराम पाटीदार ने दिया। इस दौरान विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत व बलवंत भाटी मंचासीन रहे। सम्मेलन का संचालन मण्डल महामंत्री नंदकिशोर पंवार ने किया। आभार मोर्चा के प्रदेश सदस्य नंदकिशोर महावर ने माना।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!