ब्रेकिंग
रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi...
जनसम्पर्करतलाम

विरासत को जीवित रखने के प्रयास किये जाए सुजापुर में पर्यटन स्थल पहुच मार्ग एवं पूर्व सांसद स्मृति उपवन का भूमिपूजन हुआ

Publish Date: February 2, 2023

(www.csnn24.com )रतलाम 02 फरवरी 2023/ विकास की पहली सीढी ग्राम के मूलभूत सुविधाओं से जुडी हुई होती है हमे संस्कृति व विरासत को जीवित रखने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। उक्त विचार पिपलोदा तहसील के पर्यटन स्थल माताजी पहुच मार्ग सुजापुर एवं पूर्व सांसद स्व डॉलक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उपवन एवं प्रतिमा स्थल के भूमिपूजन के अवसर पर अतिथियों ने व्यक्त किये।

कार्यक्रम में महर्षि पतंजली संस्कृत संस्थान  के उपाध्यक्ष श्री भरतदास बेरागीजावरा विधायक डॉराजेन्द्र पाण्डेयश्री के.केसिंह कालूखेडाश्री बद्रीलाल शर्मा एवं दिनेश व्यास घटवास की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में पहाड़ी माताजी पर्यटन स्थल सुजापुर पहुच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया।

लोक निर्माण विभाग के अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री विशेष निधि से लगभग एक करोड़ रु की राशि से मार्ग का निर्माण किया जाएगा। लगभग एक किलोमीटर पहाड़ी का यह मार्ग जर्जर हो रहा था जिसके लिए विधायक डॉ. पाण्डेय लगातार प्रयास कर रहे थे। इस पर्यटन स्थल पर प्राचीन आस्था के माताजी मंदिर पर हजारो की संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है। लगातार आवागमन में हो रही कठिनाई के निराकरण हेतु विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से आग्रह कियाजिस पर इस वर्ष के बजट में लगभग एक करोड़ रु की राशि स्वीकृत की गई थी।

अतिथियों द्वारा पहाड़ी पर्यटन स्थल पर पूर्व सांसद स्व. डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय स्मृति उपवन व प्रतिमा स्थल का भी भूमिपूजन किया। उल्लेखनीय है कि ग्राम सुजापुर स्व. डॉ. पाण्डेय की जन्मस्थली भी हैउनके इस क्षेत्र से गहरे लगाव व कर्मस्थल होने से उनकी स्मृति को सदेव जीवित रखा जाएगा। इस हेतु पहाड़ी पर प्रतिमा एवं एक उपवन का निर्माण किया जाएगा। क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।  कार्यक्रम में अमित पाठकराजेन्द्र सिंह गुडरखेडागोकुल पटेलऋतिक जोशीसुभाष पांचालअजय पाण्डेयठा.दिलीप सिंह सोलंकीरामप्रसाद राठोडदिनेश पाटीदार सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!