दिव्य.आयुर्वेद क्लीनिक (सैटेलाइट ओपीडी) का शुभारंभ….

(www.csnn24.com )रतलाम। पं. डॉ. शिवशक्ति लाल शर्मा आयुर्वेद चिकित्सालय, रतलाम की इकाई दिव्य.आयुर्वेद क्लीनिक( सैटेलाइट ओपीडी )का शुभारंभ दिनांक 15 अगस्त को हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं संस्था अध्यक्ष डॉ. अभिजीत देशमुख ने फीता काटकर ओपीडी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. दिलीप नलगे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

39, पैलेस रोड, रतलाम स्थित इस क्लीनिक में समय-समय पर गुजरात, महाराष्ट्र, केरल एवं मध्य प्रदेश के अनुभवी वैद्य अपनी सेवाएं देंगे। इनमें प्रमुख डॉ. दिलीप नलगे, डॉ. संजय कांबले, डॉ. शरवरी साने, डॉ संजय पाठक , डॉ. निखिल चैधरी, डॉ. शुभम सोनगरा, डॉ. हर्षा भूरिया, डॉ. रीमा पाटीदार, डॉ. विची शर्मा, डॉ. ममता शर्मा एवं डॉ. अंकिता येलने अपनी सेवाऐं देगें।
दिव्य.आयुर्वेद क्लीनिक में सभी प्रकार के रोगों का उपचार आयुर्वेद पद्धति, पंचकर्म, योग एवं फिजियोथेरेपी के माध्यम से किया जाएगा, जिससे मरीजों को संपूर्ण और प्राकृतिक स्वास्थ्य लाभ मिल सके, साथ ही आयुर्वेद के मुख्य उद्देश्य ‘‘स्वस्थस्य स्वास्थ्य रक्षणम्’’ के अनुसार स्वास्थ्य सुरक्षा के उपायों पर भी परामर्श दिया जाएगा।





