ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप को मुंह मीठा करा कर दी बधाई….

रतलाम जिले में शानदार जीत पर भाजपा ने किया मतदाताओं को धन्यवाद ज्ञापित... भाजपा कार्यालय और चुनाव कार्यालय पर मना जीत का जश्न...

Publish Date: June 5, 2024

(www.csnn24.com) रतलाम, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम जिले से जुड़ी तीनों लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत से कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह है। चुनाव परिणाम आने के बाद कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर जीत का जश्न मनाया। भाजपा ने जिले के मतदाताओं को इस जीत पर धन्यवाद ज्ञापित किया है।


भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय एवं आलोट विधायक डॉ. चिन्तामणि मालवीय ने लोकसभा चुनाव की जीत पर मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए प्रचण्ड जीत का श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया है।

उन्होंने कहा कि जिले के मतदाताओं ने भाजपा नेतृत्व के प्रति जो उत्साह जताया है, उसे कायम रखते हुए पार्टी विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करती रहेगी। भाजपा ने जिले से जुड़ी रतलाम-झाबुआ-अलीराजपुर संसदीय सीट पर 2 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की है जबकि मंदसौर-जावरा सीट पर साढ़े चार लाख से अधिक मतों एवं उज्जैन-आलोट सीट पर 3 लाख से अधिक मतों की जीत दर्ज की है।


जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने पैलेस रोड़ स्थित कार्यालय पहुंचकर जीत की खुशियां मनाई। कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय की उपस्थिति में पहले भाजपा के पितृपुरूषों पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाइयां दी। इसके बाद कार्यालय के बाहर जमकर आतिशबाजी भी की गई। भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इसके बाद रतलाम शहर विधानसभा के चुनाव कार्यालय पहुंचे और कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप के नेतृत्व में जीत की खुशियां मनाई। यहां मंत्री श्री काश्यप को साफा पहनाकर बधाइयां दी गई। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष विनोद यादव, निलेश गांधी, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, विधानसभा सह संयोजक प्रहलाद राठौड़, सोशल मीडिया संयोजक करन वशिष्ट, प्रबंध समिति सदस्य प्रवीण सोनी, विनोद करमचंदानी, पवन सोमानी, हेमन्त राहोरी, सुबेन्द्र सिंह, गुर्जर, निलेश राव, रजनीश गोयल, सोनू चौहान एवं पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!