दिलावर का आतंक…. पुलिस का जन संवाद… एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए…
गांव वालों में अभी भी खोफ...

(www.csnn24.com) रतलाम/रतलाम जिले के कालूखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिकलाना गांव में अवैध मादक पदार्थ MD की फैक्ट्री तथा इसके मुख्य संचालक आरोपी दिलावर खान तथा उसके दामाद याकूब खान उसकी बेटी दोनों पत्नियों सहित 16 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दिलावर का गांव में इतना खोफ था कि वह जब भी घर से निकलता था कंधे पर बंदूक टांग कर निकलता था। जबरदस्ती लोगों की जमीने कब्जे में लेना उनको गिरवी रखना 10 से 20 परसेंट पर ब्याज का पैसा देना और पैसा नहीं चुकाने पर कई गुना ब्याज वसूलना और उसके बाद भी वापस रजिस्ट्री नहीं लौटना लग्जरी गाड़ियों को बार-बार बदलना यह सब उसके कारनामे अब ग्रामीण खुलकर उजागर कर रहे हैं।






परंतु उन्हें यह भी डर सता रहा है कि अगर उसकी जल्दी जमानत हो गई या फिर उसकी पूरी तरह से नेटवर्क खत्म नहीं हुआ तो वह फिर से गांव में आकर आतंक फैलाएगा। ग्रामीणों का कहना है कि इसके नेटवर्क को और इसकी अवैध संपत्ति को पूरी तरह से नष्ट किया जाना चाहिए। एसपी अमित कुमार ने SIT का गठन किया है और गांव में एक जन संवाद चौपाल कार्यक्रम भी रखने जा रहे हैं जिसमें ग्रामीणों की सारी समस्याएं सुनने के पश्चात आगे और कार्रवाई की जाएगी। दिलावर खान ही नहीं उसके घर की महिलाओं का भी गांव में बहुत ज्यादा आतंक था। एसपी अमित कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन को भी एक प्रतिवेदन दिया जा रहा है जिसमें दिलावर की संपत्ति की जांच की जाएगी तथा उसके पश्चात अन्य कार्रवाई भी की जाएगी। उल्लेखनीय की दिलावर खान की अवैध मादक पदार्थ की फैक्ट्री पर पुलिस ने छापा मार कर 10 किलो से ज्यादा MD ड्रग तीन ड्रम केमिकल जिससे लगभग 100 किलो एमडी बनाया जा सकता था बरामद किया है। इसके अलावा 12 बोर की दो बंदूके 92 कारतूस दो राष्ट्रीय पक्षी मोर तीतर भारी मात्रा में चंदन की लड़कियां भी बरामद हुई थी। इसके अलावा पुलिस को लगभग 300 के करीब रजिस्ट्री दस्तावेज एग्रीमेंट भी मिले हैं।
एसपी अमित कुमार ग्रामीणों से मिले जानी समस्या दिए आश्वासन:-
रतलाम जिले के चिकलाना में अवैध ड्रग फैक्ट्री का खुलासा होने के पश्चात एसपी अमित कुमार कल देर शाम को चिकलाना पहुंचे तथा फैक्ट्री सहित सभी मोको का निरीक्षण किया। एसपी ने वहां पर ग्रामीणों से भी चर्चा करी तथा उनसे विस्तार से जानकारी ली। छापेमारी में दिलावर क्या से लगभग 300 से अधिक मकान जमीन की रजिस्टयां मिली है पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। तथा वहां पर एक जन संवाद केम्प लगाया जा रहा है। जिसमें ग्रामीणों से विस्तार से उनकी समस्या जानकर निराकरण किया जाएगा। तथा सपा ने आश्वासन दिलाया है कि सभी को न्याय दिया जाएगा। एसपी ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि एक महिला पुलिस कर्मियों की टीम का भी गठन किया जाए जो व्यक्तिगत रूप से घर-घर जाकर वहां की महिलाओं से चर्चा करेंगे पता करेंगे कि दिलावर का किस प्रकार का आतंक था। एसपी अमित कुमार ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि एक प्रतिवेदन रतलाम प्रशासन को दिया जा रहा है जिसमें दिलावर खान की संपत्ति की जांच करने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि जो फर्जी आईडी कार्ड और पुलिस वर्दी मिली है उसके संदर्भ में भी जांच की जाएगी एसपी ने एक विशेष SIT का भी गठन किया है। उन्होंने यह भी बताया कि विस्तृत से पूरी जांच की जा रही है उसके पश्चात अन्य धाराएं भी आरोपियों पर बढ़ाई जाएगी। अभी 11 आरोपी 22 तारीख तक रिमांड पर है।
पुलिस ने किया जन संवाद लगाई चौपाल:- एसपी अमित कुमार के निर्देश के पश्चात पुलिस के द्वारा ग्राम चिकलाना में जन संवाद कार्यक्रम एवं चौपाल लगाई गई। इस दौरान पुलिस को आठ आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें से अधिकांश जमीन से जुड़े हुए मामले हैं तथा दो टेंट संचालकों की भी शिकायत आई है कि दिलावर ने उसके बेटे की शादी में भव्य टेंट लगवाए थे, उसका पैसा भी नहीं दिया। एक महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर 10 वर्षों से कब्जा कर रखा है। इसके अलावा रास्ता रुक कर मारपीट रंगबाजी एक्सटॉर्शन अवैध कब्जे आदि की शिकायत हैं। पुलिस के द्वारा आज कालूखेड़ा थाने पर भी कैंप लगाया जाएगा एसपी अमित कुमार ने ग्रामीणों से से अपील करी है कि बेखोफ होकर अपनी शिकायतें दर्ज कराए।




