ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

विधायक निधि से शहर की 45 अवैध कॉलोनियों में होंगे दो करोड़ के विकास कार्य – विधायक चेतन्य काश्यप

महापौर प्रहलाद पटेल को सौंपा विधायक निधि की राशि का पत्र, जल्द होगी कार्यों की शुरूआत

Publish Date: March 2, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम,  शहर की अवैध से वैध की गई कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए विधायक चेतन्य काश्यप ने अपनी निधि का खजाना खोल दिया है। श्री काश्यप ने शहर की 45 कॉलोनियों में विकास कार्यों के लिए दो करोड़ रूपए की राशि विधायक निधि से जारी की है। इसका पत्र भी उनके द्वारा महापौर प्रहलाद पटेल को सौंप दिया गया है। वहीं नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत कराने के निर्देश भी दिए।

अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए विधायक चेतन्य काश्यप द्वारा कई प्रयास किए गए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा कानून बनाकर अवैध कॉलोनियों को वैध किया गया था। कॉलोनियों के वैध होने के बाद यहां पर सड़क निर्माण सहित विकास कार्यों के लिए विधायक श्री काश्यप द्वारा सहयोग स्वरूप विधायक निधि से दो करोड़ रूपए की राशि दी है। उक्त राशि के साथ ही क्षेत्र के रहवासियों का भी इसमें अंशदान शामिल होगा, जिसके माध्यम से कार्य पूर्ण होंगे।

श्री काश्यप ने महापौर को पत्र सौंपने के साथ ही नगर निगम के अधिकारियों से चर्चा कर बारिश पूर्व कार्य पूर्ण हो सके उसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्यों की शुरूआत करने के निर्देश दिए। विधायक निधि से इतनी राशि जारी होने से अवैध कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं के लिए निर्माण कार्य होने से वर्षों से विकास की आस में बैठे हजारों परिवारों के सपने साकार हो सकेंगे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!