ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

अवैध और अविकसित कॉलोनियों में नियमितिकरण होते ही शुरू हुए विकास कार्य- चेतन्य काश्यप…

महालक्ष्मी का रूप धर, कमल के फूल देकर रहवासियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को आशीर्वाद...

Publish Date: November 8, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क के साथ ही नुक्कड़ सभाएं भी जारी है। मंगलवार शाम को दो वार्ड में जनसंपर्क के बाद श्री काश्यप द्वारा चार वार्डों में पहुंचकर नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनके द्वारा रतलाम में बीते दस वर्षों में किए गए विकास कार्यों के बारे क्षेत्रवासियों को बताया और भविष्य के रतलाम की जानकारी भी दी। श्री काश्यप द्वारा वार्ड क्रमांक 9 में त्रिलोक नगर मेन रोड, वार्ड 19 में दीनदयाल नगर झुग्गी बस्ती, वार्ड 21 में सिलावटों का वास हरिजन बस्ती और वार्ड क्रमांक 20 सैफीनगर, श्रीनगर में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया।

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कायाकल्प योजना के तहत हनुमान ताल तक जाने के लिए दोनों सड़कों का निर्माण हो रहा है। अवैध और अविकसित कॉलोनी की समस्या थी। इस संबंध में कानून बनाए जाने के बाद अब इन कॉलोनी में विकास कार्य शुरू हो चुके हैं। वार्ड क्रमांक 9 में 16 करोड़ के विकास कार्य हो रहे है। एक ही वार्ड में इतनी राशि के काम होना बड़ी बात होती है। शहर की प्रमुख सड़कों को सिटी फोरलेन में बदला गया है, वरना इन सड़कों पर जाम लगता था। यदि यह नहीं बनाते तो जाम की समस्या खत्म नहीं होती। रतलाम में जो मेगा इंडस्ट्रियल पार्क बन रहा है। इससे देश और दुनिया में रतलाम का नाम प्रसिद्ध औद्योगिक नगरी के रूप में जाना जाएगा। इसके माध्यम से यहां के युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। रतलाम में विकास की धारा को और अधिक प्रवाहित करने के लिए आपके 100 प्रतिशत मतदान की आवश्यकता है।

महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि हम जुमलेबाजी नहीं बल्कि सच्ची बात कहने आपके सामने आए हैं। महापौर चुनाव के दौरान हमने आपसे विकास की जो बात कही थी, उसे पूरा किया है। बीते सवा साल के कार्यकाल में नगर निगम द्वारा आपके वार्ड में करोड़ों के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं, जिनमें से कई कार्य शुरू हो चुके हैं और कुछ काम शुरू होना बाकी है। पूरे शहर में विधायक जी के मार्गदर्शन में 260 करोड़ के कार्यों को शुरू किया गया है, जो अपने आप में इतिहास है। जब आपके क्षेत्र में विकास नहीं था, उस समय भी आपने भाजपा पर विश्वास किया और अब तो आपके काम हो रहे हैं तो आपका आशीर्वाद भाजपा के साथ ही रहना चाहिए। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, कृष्णा कुमार सोनी, क्षेत्रीय पार्षद निशा सोमानी, संगीता सोनी, कविता चौहान, पवन सोमानी, संजय पांडे, नंदकिशोर पंवार, प्रवीण सोनी, सुशील सिलावट, अभिषेक ऊंटवाल आदि मंचासीन रहे।

महालक्ष्मी का रूप धर, कमल के फूल देकर रहवासियों ने दिया भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को आशीर्वाद
– वार्ड क्रमांक 7 एवं 8 में विभिन्न संस्था एवं परिवारों ने किया अद्भुत स्वागत-सत्कार
भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप को जनसंपर्क में शहरवासियों का अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जनसंपर्क के दौरान मंगलवार शाम क्रमांक 7 एवं 8 में जनसंपर्क हुआ। इस दौरान क्षेत्रवासी अपने ही ढ़ंग से श्री काश्यप का स्वागत करते नजर आए। कोई कमल का फूल देता दिखाई दिया तो कुछ स्थानों पर माता एवं बहने सिर पर कलश लेकर आरती करती नजर आई। इसके साथ ही अंबे माता चौक पर महालक्ष्मी का प्रतीकात्मक रूप धर माता-बहने आशीर्वाद देती नजर आई।

श्री काश्यप का जनसंपर्क क्षेत्र में पहुंचने से पहले उनके स्वागत में समर्थकों के साथ मतदाता हार-फूल लेकर इंतजार करते नजर आ रहे है। जनसंपर्क की शुरुआत भारत माता उद्यान अलकापुरी चौराहा से हुई। यहां स्वागत के पश्चात श्री काश्यप का जनसंपर्क अलकापुरी मेन रोड होकर अम्बे चौक मंदिर चौराहा, नया गांव मेन रोड, राधाकृष्ण मंदिर से साक्षी पेट्रोल पंप पर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के रहवासी अपने लोकप्रिय नेता पर अपार प्रेम एवं स्नेह बरसाते नजर आए। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय रहवासियों के साथ पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मंडल, मोर्चा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!