विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत और बजरंग दल का प्रदर्शन..
आलोट पशु मेले को लेकर लगाए गंभीर आरोप...

(www.csnn24. आलोट / रतलाम अलोट के कारगिल चौराहे पर आज विश्व हिंदू परिषद मालवा प्रांत तथा बजरंग दल के पदाधिकारियों के द्वारा सड़क पर धरना प्रदर्शन एवं नारेबाजी करते हुए आलोट में नगर पालिका परिषद के द्वारा लगाए गए मेले पर गंभीर प्रश्नचिन्ह उठाते हुए कई आरोप लगाए हैंl तथा एसडीएम को एक ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम पर दिया गया हैl
दोनों हिंदूवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि अनादि कल्पेश्वर महादेव की पावन भूमि होने के बावजूद भी यहां से हजारों की संख्या में गोवंश को पालने के नाम पर वध हेतु ले जाया जा रहा हैl पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन वाहनों में गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा है उनमें से अधिकांश वाहनों पर नकली नंबर प्लेट लगी हैl तथा गोवंश को क्रूरतापूर्ण तरीके से बोलेरो तथा अन्य लोडिंग वाहनों में भरकर ले जाया जा रहा हैl ज्ञापन में यह भी मांग की गई है कि वाहनों के नंबर प्लेट की जांच संग्रहित रिकॉर्ड से की जाए तथा उन्हें भी उपलब्ध कराई जाएl पदाधिकारियों का कहना था कि जो मेला वर्तमान में चल रहा है वह 5 मई से शुरू होकर 14 मई को समाप्त हो जाना चाहिए था परंतु अभी भी नियमों के विपरीत चल रहा हैl

मेले का आयोजन दिन में होता है परंतु गोवंश को बोलेरो गाड़ियों में भर-भर कर रात में ले जाया जा रहा है जो कि अधिनियम के विपरीत हैl प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि 17 मई को भी हाटपिपलिया में पुलिस के द्वारा गोवंश से भरे वाहनों को रोका गया था तथा वह बैरिकेट्स तोड़ते हुए बेकाबू होकर वहां से भाग गए थे जिसमें एक निर्दोष व्यक्ति की जान चली गई थी उन्होंने मांग करी की वाहन चालकों पर धारा 302 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करना चाहिएl ज्ञापन में पुलिस के कार्यकारिणी पर भी प्रश्न चिन्ह लगाया गया है तथा प्रश्न उठाए गए हैं कि गोवंश रात्रि को ही क्यों लेकर यहां से निकलते हैं तथा महाराष्ट्र की तरफ ही क्यों जाते हैं पुलिस के द्वारा सीसीटीवी कैमरे लगाने के बावजूद भी तस्करी नहीं रुक रही है तथा पुलिस के द्वारा चौकी लगाकर किसी भी प्रकार का निरीक्षण नहीं करा जाता है उन्होंने दोषी अधिकारियों पर भी कार्रवाई करने की मांग करीl प्रदर्शनकारियों ने मांग करी की तत्काल प्रभाव से आज से ही आलोट में लगा पशु मेला बंद किया जाए तथा इस प्रकार के मेले जिले में कहीं पर भी नहीं लगाए जाए अन्यथा संगठन आम जनों को लेकर एक उग्र आंदोलन करेगाl





