
Publish Date: February 7, 2023
(www.csnn24.com)तुर्किये और सीरिया में आए भीषण भूकंप के कारण मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,000 से अधिक हो गई है। वहीं, भूकंप के चलते हज़ारों की संख्या में लोग घायल हुए हैं और बचावकर्मी प्रभावित इलाकों में मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। सैकड़ों लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैंl




