
Publish Date: January 30, 2023
(www.csnn24.com)रतलाम यदि आप 1 फरवरी से रतलाम की डाट की पुलिया से सफर करने की सोच रहे हैं तो भूल जाइए, 1 फरवरी से 12 फरवरी तक का बाप वहां से आवागमन नहीं कर सकेंगे। क्योंकि पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के दिल्ली मबई मुख्य मार्ग पर स्थित डाट की पुलिया के नीचे के सड़क पूरी तरह से जर्जर होने के कारण अब इसकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 1 फरवरी से 12 फरवरी तक चलेगा जिसके चलते इस पुलिया से आवागमन करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करते हुए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना पड़ेगा। मरम्मत का कार्य 1 फरवरी की प्रात 8:00 बजे से शुरू होकर 12 फरवरी की रात्रि 8:00 बजे तक होगा।






