ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

दादा को मिल रहा है जनता का अपार स्नेह, युवा नेता मयंक जाट ने जारी रखा महा जनसम्पर्क अभियान…

कांग्रेस पार्षद के निवास पर जमकर स्वागत, बुजुर्गों की हमेशा सेवा करना चाहिए बोले प्रत्याशी सकलेचा...

Publish Date: November 1, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  रतलाम शहर कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा “दादा” का बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ निरन्तर जनसंपर्क का दौर जारी है। इधर युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पार्टी के विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में लगातार दूसरे दिन महा जनसंपर्क कर घर-घर पहुंच मतदाताओं से 17 नवंबर को अपना आशीर्वाद कांग्रेस प्रत्याशी को देने की अपील की।

बुधवार को कांग्रेस विधायक प्रत्याशी “दादा” ने फ्रीगंज रोड पर क्षेत्रीय पार्षद श्रीमती चौहान के निवास पहुंचे। यहां बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और कहां की हमें बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। महिला पार्षद होते हुए भी आपके अंदर क्षेत्र की जनता के अलावा परिवार के बुजुर्गों के प्रति समय निकालनाअत्यंत सराहनीय है।


कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा का फ्रीगंज रोड स्थित विजय सिंह चौहान के निवास पर जोरदार स्वागत हुआ और रहवासियों ने शुभकामनाएं दी। जनसंपर्क के दौरान न्यू रोड पर ललित खाती (लाला) की चाय की होटल पर ललित खाती ने दादा को चाय पिलाई तथा आश्वासन दिया कि हम वोट आपको ही देंगे। इधर युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा के समर्थन में वार्ड नंबर 3 और 4 में धुआंधार जनसम्पर्क किया। बड़ी संख्या में युवाओं के साथ जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने घर-घर पहुंच बड़े-बुजुर्गों से आशीर्वाद लेकर पारस सकलेचा को मतदान के माध्यम से आशीर्वाद देने की विनती की। इस दौरान रहवासियों ने जिलाध्यक्ष मयंक जाट को आश्वासन दिया की वह उनकी विनती को पूरा करेंगे।

*आज इन क्षेत्रों में कांग्रेस का जनसम्पर्क-*

2 नवंबर को प्रातः वार्ड नंबर 34, 36 तथा शाम को वार्ड नंबर 25 तथा 26 में जनसंपर्क रहेगा। वार्ड नंबर 34 में सुबह 10 बजे दिल बहार चौराहे से जनसम्पर्क की शुरुआत होगी जिसका समापन गीता मंदिर रोड पर महेंद्र कटारिया के निवास पर रहेगा। वार्ड नंबर 36 महेंद्र कटारिया के घर से जनसम्पर्क प्रारंभ होकर शनि मंदिर पर समापन किया जाएगा। इसका रूट दिलबर चौराहा, स्टेशन रोड, मकडावन गली, भूत बंगला, टीआईटी रोड से गीता मंदिर गुलमोहर कॉलोनी, सैयद अली दरगाह , मित्र निवास कॉलोनी, कालिका माता मंदिर, महालक्ष्मी नगर, वकील कॉलोनी, पुरोहित जी का वास व शनि मंदिर पर समापन होगा। शाम को 4:00 बजे से जनसंपर्क लोकेंद्र नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर मौलाना आजाद नगर ,माली कुआ, जुनी कलाल सैरी, लक्ष्मी नगर चौराहा, बिचलावास, देवनारायण मंदिर दानीपुरा, चार चक्की चौराहा, धबई जी का वास तथा थावरिया बाजार चौराहे पर समापन किया जाएगा।

*यह पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता थे मौजूद-*

जनसंपर्क के दौरान बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रेमलता दवे, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कांग्रेस नेता राजीव रावत, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, क्षेत्रीय मांगीलाल जैन, विजय कंडारे कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय सोनू व्यास, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनेता कमरूद्दीन कचवाय, पार्षद मीनाक्षी सेन, संजय दवे, अमरसिंह शेखावत, जोएब आरीफ,मुकेश कोठारी, शांतू गवली टीनू मेन, डा मुस्तफा महू वाला, केज़ार मनासी, भरत सेन, प्रदीप राठौड़, अनिल नांदेचा, अशोक डबरानी, राजेश प्रजापत , सुशील मेहता ,कुतबी पाया, मंसूर भाई मुस्तफा, जोंटी भाई ,मुस्तफा आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!