ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
रतलामराजनीति

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा…कांग्रेस नेता जीतू पटवारी और यात्रा संयोजक मयंक जाट ने प्रदेश सरकार पर साधा जमकर निशाना…

Publish Date: September 23, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा शुक्रवार शाम को रतलाम शहर विधानसभा पहुंची। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया, जिसके बाद धान मंडी में आमसभा हुई।

आमसभा में कांग्रेस नेता जीतू पटवारी आक्रामक तेवर में नजर आए और उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा। श्री पटवारी ने लाडली बहना योजना के कार्यक्रमों के नाम पर भाजपा द्वारा फिजूल खर्ची किए जाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि बड़े-बड़े पांडाल लगाकर फैशन शो की तरह लंबे-लंबे रैंप बनाए जाते हैं। और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह हाथ में माइक लेकर रैम्प पर चलकर भाषण देते हैं। कांग्रेस नेता पटवारी ने कहा कि विधानसभा में मेरे प्रश्न के जवाब में लाडली बहन के 13 कार्यक्रमों में 40 करोड रुपए खर्च करने की जानकारी दी गई है ।
कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा आलोट से रतलाम जिले में प्रवेश करते हुए शुक्रवार रात रतलाम शहर पहुंची थी। धान मंडी में आयोजित आमसभा को जीतू पटवारी ने संबोधित किया । कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने और एक जूटता के साथ चुनाव लड़ने की बात कही।


सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मयंक जाट ने भी भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने अपने संबोधन में रतलाम में मुख्यमंत्री द्वारा की गई बाजार बैठक वसूली नहीं किए जाने के वादे के मुद्दे को भी उठाया । मयंक जाट ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी रतलाम नगर निगम परिषद बैठक में भाजपा बाजार बैठक वसूली का प्रस्ताव लेकर आई। कांग्रेस पार्षदों ने जब इसका विरोध किया तो प्रस्ताव को स्थगित किया गया। कांग्रेस नेता मयंक जाट ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीब, आमजन, व्यापारी सभी परेशान है।
सभा को कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने भी संबोधित किया।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!