ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

इसप्रेम बस्ती पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी पारस दादा…

जिनका अपने ही कर देते हैं तिरस्कार, ऐसे लोगों के बीच पहुंचे शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा, दादा ने सुनी पीड़ितो की व्यथा...

Publish Date: November 9, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम। जिनका अपने परिवार के लोग ही तिरस्कार कर देते हैं ऐसे लोगों के बीच बैठकर शहर कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने उनकी व्यथा सुनी और उनके साथ ही उनका दुख बांटते हुए उनके हाथों से भोजन भी किया। यह नजारा देख वहां उपस्थित हर व्यक्ति भाव विभोर हो गया।

शहर कांग्रेस प्रत्याशी विधायक पारस सकलेचा दादा द्वारा जनसंपर्क के दौरान मोती नगर स्थित इसप्रेम बस्ती में दादा पहुंचे वहां पर कुष्ठ रोगियों द्वारा दादा का माला पहनकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात उन्हें अपने हाथों से भोजन भी कराया। पार्वती बाई के घर से खाना आया तथा सूरज बाई ने दादा को अपने हाथों से खाना खिलाया। 65 वर्षीय सूरज बाई ने बताया कि मेरे रोग ग्रस्त होने के बाद पहली बार मेरे हाथों से किसी ने खाना खाया है। यह शब्द कहते हुए उसकी आँखों से आंसू छलक आये। भूरी बाई ने भी अपने हाथों से दादा को खाना खिलाया और दादा के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की और कहा कि हम आपको ही वोट देंगे आप निश्चिंत रहो। आपका मन साफ है, आपके मन में हीन भावनाएं नहीं है, अन्यथा कोई हमारे हाथों से खाना तो दूर, पानी पीना भी पसंद नहीं करता हैं। पार्वती बाई ने कहा हमारे यहां पर चालीस घर है चालीसो घर से आपको ही वोट देंगे। हमारे हाथों से पहली बार किसी ने खाना खाया है यह संदेश समाज में जागरूकता पैदा करने वाला हैं, और उन लोगो के लिए सबक हैं जो कुष्ट रोगियो को हीन भावना से देखते हैं।

रतलाम शहर में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा “दादा” का जनसम्पर्क का दौर लगातार जारी है। कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा “दादा” को जनसंपर्क में लगातार जनता का अपार प्रेम और दुलार मिल रहा है। जगह-जगह स्वागत और आत्मीयता से “दादा” जनता के विश्वास को कभी नहीं टूटने देने का विश्वास दिला रहे हैं।
दादा का जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 22 व 28 में रहा। वार्ड क्रमांक 22 को प्रात 10:00 बजे से जनसंपर्क प्रारंभ किया गया। वार्ड के रामप्रसाद भांबी व निरंजन चौहान साथ में रहें। जिसका मार्ग अमृत सागर गार्डन से प्रारंभ अमृत सागर कॉलोनी, मल्टी स्टोरी, श्रीनगर, नेमिनाथ कॉलोनी, श्रीनगर, सिद्धिविनायक, ओसवाल नगर, रामनगर, ईशप्रेम बस्ती, शंकरगढ़, डोंगरे धाम, मोती नगर, आदिवासी क्षेत्र मोती नगर, संत नगर, आदर्श कल्याण नगर, भगत पूरी से त्रिपोलिया गेट पर समापन हुआ तथा वार्ड नंबर 28 में मधुबाला गुर्जर, रजनीकांत व्यास द्वारा क्षेत्र का जनसंपर्क शाम को 5:00 बजे कराया गया। राजीव नगर वेयरहाउस के पास प्रारंभ होकर दिलीप नगर,अर्जुन नगर, बजरंग नगर, आजाद नगर पर समापन किया गया।

*यह पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता थे मौजूद-*

जनसंपर्क के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, प्रेमलता दवे, यास्मीन शेरानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या, कांग्रेस नेता राजीव रावत, कांग्रेस पार्षद आशा रावत, अवीजीत सुराणा, प्रेमलता व्यास शांतिलाल वर्मा,मांगीलाल जैन, विजय कंडारे कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह अठाना, सुजीत उपाध्याय, सोनू व्यास, गणेश यादव, विरेन्द्र प्रताप सिंह, उपनेता कमरूद्दीन कचवाय, पार्षद मीनाक्षी सेन, संजय दवे, अनिल झालानी, इक्का बेलूत, नजमा बैलुत,अमरसिंह शेखावत, जोएब आरीफ,मुकेश कोठारी, शांतू गवली टीनू मेन, डा मुस्तफा महू वाला, केज़ार मनासी, भरत सेन, प्रदीप राठौड़, अनिल नांदेचा, अशोक डबरानी, राजेश प्रजापत , सुशील मेहता ,कुतबी पाया, मंसूर भाई मुस्तफा, जोंटी भाई, कुसुम चाहर, संगीता जी, मुस्तफा भाई आदि कांग्रेस जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।

*आज इन क्षेत्रों में करेंगे दादा जनसम्पर्क*
कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा का दिनांक 9 नवम्बर को वार्ड क्र. वार्ड क्र. 12-13 में राम मंदिर से प्रारंभ से जवाहर नगर सब्जी मंडी ए-कॉलोनी, मांगलालजी चावंड की गली, अकोदिया वकील साहब, मामूजी की चक्की, जवाहर नगर ईएक्स कॉलोनी, पार्षद श्रीमती आशा रावत के घर, चार बत्ती, ईश्वर बाबाजी की लाईन, बंटी मरमट की दुकान, गणेश मंदिर के सामने निवास पहलवान के मार्केट, अंबेडकर नगर बस्ती, सज्जन मिल रोड़, वार्ड क्र. 12 पदमश्री वाली गली, 80 फीट रोड़, गली नंबर 7, एम. बी. नगर, मनीष नगर, विद्या विहार, गली नं. 8, मुरली अवतारीजी के घर समापन होगा।
दिनांक 09 नवम्बर गुरुवार को रात्रि 08 बजे पारस दादा की आमसभा बजना बस स्टैंड चौराहे पर होगी।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!