ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
इंस्पिरेशनलजनसम्पर्कमध्यभारतरतलामराजनीति

रतलाम कलेक्टर को बधाई… शिवराज सिंह चौहान..

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से रतलाम कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी को एक बार फिर बधाई एवं सराहना मिली .. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान एवं सीएम हेल्पलाइन में रतलाम के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई..

Publish Date: May 23, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम  मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान से रतलाम कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी को एक बार फिर बधाई एवं सराहना मिली है। मंगलवार को समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम के दौरान समीक्षा में रतलाम जिले द्वारा मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत अर्जित कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री द्वारा कलेक्टर श्री सूर्यवंशी की सराहना करते हुए  उनको बधाई दी गई।

इसी तरह समाधान ऑनलाइन में समीक्षा में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 में रतलाम जिले द्वारा   बी समूह में प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी एवं टीम रतलाम की  सराहना करते हुए बधाई दी।  इस दौरान भोपाल वीसी कक्ष में प्रदेश के मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बेस तथा वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। रतलाम एनआईसी कक्ष में डीआईजी रतलाम रेंज श्री मनोज कुमार सिंह ,पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणासीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिड़े तथा  जिला अधिकारी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायतों के निराकरण में रतलाम जिला लगातार प्रदेश के अग्रणी जिलों में सम्मिलित है। विगत 19 मई को जारी रैंकिंग में अपने समूह में द्वितीय स्थान पर रहते हुए जिले ने 10वी बार ए ग्रेड प्राप्त की। साथ ही जिला लगातार नवी बार प्रदेश के टॉप फाइव जिलों में सम्मिलित रहा है। इसी प्रकार मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के द्वितीय चरण में  सर्वाधिक निराकरण प्रतिशत वाले जिलों में रतलाम जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!