ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
मध्यभारतरतलामराजनीति

विधायक चेतन कश्यप का अभिनंदन…

नर्मदा का पानी रतलाम लाने की मुख्यमंत्री की घोषणा पर पार्षदों ने किया विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन

Publish Date: April 13, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम,  पेयजल संकट को दूर करने के लिए नर्मदा का पानी रतलाम लाने की मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा पर पार्षदों ने विधायक चेतन्य काश्यप का अभिनंदन किया। इस दौरान जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांडे्य, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण्कुमार सोनी, आदित्य डागा, विनोद यादव सहित एमआईसी सदस्य एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
श्री काश्यप लंबे समय से नर्मदा का पानी बदनावर से रतलाम लाने के लिए प्रयासरत थे। इस संबंध में कई बार उनके द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान से चर्चा कर अपनी मांग भी रखी थी, जिस पर बीते दिनों रतलाम दौरे के दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने घोषणा कर दी। श्री काश्यप ने मुख्यमंत्री श्री चौहान के समक्ष मांग रखते हुए बताया था कि बदनावर तक नर्मदा की पाइप लाइन आई है। उक्त पाइप लाइन को रतलाम तक लाकर यहां के जल संकट को दूर किया जा सकता है। श्री काश्यप की इस मांग पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रतलाम में आयोजित लाडली बहना महासम्मेलन में इसकी घोषणा कर दी थी। विधायक श्री काश्यप के प्रयासों से नर्मदा का पानी रतलाम आने से शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों के भी इसका लाभ मिलेगा। गर्मियों के दिनों में भी इसके माध्यम से शहर को भरपूर पेयजल उपलब्ध होगा। श्री काश्यप के प्रयासों से मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा की गई घोषणा से शहर में हर्ष की लहर है। निगम पार्षदों ने श्री काश्यप का अभिनंदन कर उन्हे यह घोषणा कराने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, विशाल शर्मा, राजू सोनी, पप्पू पुरोहित, धर्मेंद्र व्यास, अक्षय संघवी, रामू डाबी, दिलीप गांधी, सपना त्रिपाठी, अनिता कटारा सहित पार्षदगण उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!