ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
जनसम्पर्करतलाम

कलेक्टर ने ईकेवाईसी निरीक्षण के लिए सीएससी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया

दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Publish Date: March 23, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम  जिले में लाडली बहना योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर  नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा सघन मोनिटरिंग की जा रही है। कलेक्टर ने बुधवार को रतलाम शहर तथा बाजना क्षेत्र के सीएससी केंद्रों का औचक निरीक्षण कर ईकेवाईसी प्रक्रिया का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने रतलाम शहर मेंनगर निगम रोड, कॉलेज रोड तथा सैलाना रोड पर करीब 7 सीएससी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर द्वारा केंद्र संचालकों से चर्चा कर ईकेवाईसी प्रक्रिया की जानकारी ली गई। कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान नगर निगम के आयुक्त  हिमांशु भट्ट, उपायुक्त विकास सोलंकी भी मौजूद थे।निरीक्षण में कलेक्टर द्वारा प्रतिदिन केवाईसी संख्या की जानकारी संचालकों से प्राप्त की गई।

कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शिवगढ़ में तीन सीएससी सेंटर का निरीक्षण किया। संचालकों से ईकेवाईसी प्रक्रिया एवं नेटवर्क के संबंध में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम सैलाना श्री मनीष जैन तथा जनपद की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अल्फिया खान भी मौजूद थी। कलेक्टर द्वारा बाजना तथा राजापुरा माताजी में भी सीएससी सेंटर पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

शहरी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा निगमायुक्त को निर्देशित किया गया कि नगर निगम के अमले को तैनात करें। प्रत्येक सीएससी पर अधिकाधिक महिलाओं को लाकर समय सीमा में ईकेवाईसी करवाई जाए। बाजना क्षेत्र में निरीक्षण में कलेक्टर ने एसडीएम तथा सीईओ को निर्देशित किया कि सीएससी सेंटर पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं की ईकेवाईसी कम से कम समय में की जा सके, इसके लिए मोबिलाइजर को निर्देशित करें कि महिलाओं को सेंटर्स पर लाकर लाडली बहना ईकेवाईसी संबंधी कार्य करवाए जाए।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!