मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके रतलाम कलेक्टर की संवेदनशीलता की करी सराहना
Chief Minister Shivraj Singh Chouhan praised the sensitivity of Ratlam by tweeting

(www.csnn24.com) रतलाम कलेक्टर की कार्यशैली को लेकर मुख्यमंत्री ने एक बार पुनः ट्वीट करते हुए उनकी पीठ थपथपाई हैl और उनकी कार्यशैली तथा संवेदनशीलता की सराहना करी हैl उल्लेखनीय के रतलाम कलेक्टर एक संवेदनशील कलेक्टर के रूप में जाने जाते हैं lचाहे फिर वह मामला एक्सीडेंट के दौरान बच्चे को अपने वाहन से हॉस्पिटल पहुंचाने का हो अथवा प्राइवेट स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई को लेकर सजगता और संवेदनशीलता का हो या फिर विकलांगों की सहायता का हो कलेक्टर ऐसे मामलों में हमेशा संवेदनशील रहते हैंl कल भी कलेक्टर की सजगता और संवेदनशीलता देखने में आई थी जब एक आदिवासी बालिका अपने पिता के उपचार की गुहार लेकर उनके पास पहुंची थी उसके पश्चात कलेक्टर तत्काल उसके साथ अपने प्रशासनिक अमले को लेकर रतलाम के निजी हॉस्पिटल शाह नर्सिंग होम पहुंचे थेl तथा वहां पर बीमार पीड़ित का हाल-चाल जानकर उसे हॉस्पिटल प्रबंधन के द्वारा पुनः आईसीयू में दाखिल कराया थाl तथा उनके इलाज की समुचित व्यवस्था के निर्देश देते हुए रेडक्रास की सहायता से ₹25000 का चेक प्रदान किया था इस दौरान कलेक्टर की समझाइश के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने बकाया बिल के दो लाख रुपए भी माफ कर दिए थे lइसके अलावा कलेक्टर ने परिजनों को हरसंभव सहायता तथा समुचित उपचार का आश्वासन दिया था इस पूरे मामले के पश्चात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कलेक्टर के कार्यों की सराहना करते हुए उनकी संवेदनशीलता के प्रति खुशी जाहिर करी हैl तथा कलेक्टर का हॉस्पिटल का वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया हैl
https://twitter.com/OfficeofSSC/status/1638024025216540673?t=CwJE4392XtOFWVSXom3JDg&s=19






