ब्रेकिंग
रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर... ट्रक ड्राइवर की पिट पिट कर हत्या... ट्रक से पानी के छीटे उड़ने पर... शंका में कर दी हत्या... नाबालिक युवती की हत्या... परिजनों ने चार लड़कों पर लगाया आरोप... बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ परिजन भैविन माइंड स्कूल में ‘ओपन हाउस’ व अभिभावक चर्चा आयोजित..... भेविंन माइंड स्कूल... रतलाम के शिक्षा जगत में एक नया अध्याय लिखने को तैयार.... New Delhi में शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं के विचारों से सजी Caste Census and Deepening of Social Justi... रतलाम की लालबाग एवेन्यू में पशु क्रूरता का शर्मनाक और दिल दहला देने वाला वीडियो हुआ वायरल HOLI 2026 : होलिका पूजन और दहन 2 मार्च की रात में किया जाएगा , जबकि रंगभरी होली 4 मार्च 2026 को मनाई...
खेल जगतरतलामराजनीति

चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 युवाओं का क्रिकेट की तरफ रूझान देखकर आयोजित किया क्रिकेट महोत्सव – विधायक चेतन्य काश्यप

आईटीआई खेल मैदान पहुंचे विधायक श्री काश्यप ने टीमों से परिचय प्राप्त किया

Publish Date: April 24, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के आठवे दिन आईटीआई ग्राउंड पर आयोजित मैच में विधायक चेतन्य काश्यप पहुंचे। श्री काश्यप ने यहां दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया। दोनों ही टीम के खिलाड़ियों द्वारा विधायक श्री काश्यप का स्वागत किया गया। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल, समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय, अनुज शर्मा, मयूर पुरोहित, अक्षय संघवी, निलेश पटेल, एमआईसी सदस्य भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, पवन सोमानी, मनोज शर्मा, प्रिंस बना, विवेक शर्मा, धर्मेंद्र देवड़ा, प्रकाश बंसीवाल मौजूद रहे।
विधायक श्री काश्यप ने इस मौके पर कहा कि खेल चेतना मेला के माध्यम से बच्चों में विभिन्न खेलों की जागृति लाने का प्रयास किया है, लेकिन वर्तमान में दुनिया में क्रिकेट महत्वपूर्ण स्थान बना चुका है। युवाओं का क्रिकेट की तरफ रूझान बढ़ा है, उसी परिकल्पना में हमने इसका आयोजन किया। मुझे खुशी है कि रतलाम की 208 टीमों ने इसमें भाग लिया और लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। आगामी दिनों में रात्रिकालीन मैच की शुरूआत होने जा रही है।
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि रतलाम शहर में पिछले कुछ दिनों से विधायक क्रिकेट महोत्सव चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक जी बीते 25 वर्षों से  चेतना खेल मेले का आयोजन कर रहे है। उनके मन में आया कि देश में क्रिकेट का माहौल है तो उनके द्वारा युवाओं के लिए क्रिकेट महोत्सव आयोजित किया है। समिति सदस्य प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि बीते आठ दिनों से लगातार नेहरू स्टेडियम और आईटीआई खेल मैदान में क्रिकेट का महाकुंभ चल रहा है, जिसमें रतलाम शहर के सभी वार्डों की टीमों द्वारा सहभागिता की जा रही है।


चेतन्य काश्यप विधायक क्रिकेट महोत्सव 2023 के आठवे दिन शहर के दोनों खेल मैदानों पर 17 मैच खेले गए। इनमें से 11 मैच नेहरू स्टेडियम और 6 मैच आईटीआई ग्राउंड पर हुए। नेहरू स्टेडियम में हुए मुकाबलों में साईश्री क्लब ने अमन क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से, जेएमडी ने सुपर स्टार को 6 विकेट से, जांबाज ने रतलाम स्पोर्ट्स अकेडमी को 3 विकेट से, व्हील ने पीवीसी को 15 रन से, विधान ने गुलमोहर को 15 रन से, महावीर ने आरपीएस स्पोर्ट्स को 25 रन से, गांधी इलेवन ने एएस क्लब को 4 विकेट से एक्सपर्ट ने पर्सनल को 10 विकेट से, एवेंजर ने डीजल शेड को 5 विकेट से, गोयली ने सांवरिया को 9 विकेट से, रॉयल ने शिवा को 8 विकेट से हराया।
वहीं दूसरी ओर आईटीआई ग्राउंड पर हुए मैच में बालाजी इलेवन ने वन स्टार को, सुयोग इलेवन ने आजाद को, अभिभाषक संघ ने मिशन इलेवन को, कार्पोरेशन इलवेन ने रॉयल इलेवन को, एनएफसी इलवेन ने विरियाखेड़ी इलेवन को, फाइट क्लब ने आईटीआई इलेवन को हराया। मैच के दौरान मैदान पर समिति सदस्य, राजेश हेरिस, अश्विनी शर्मा, संजय पांडे, चेतन टांक, जयेश वसावा, बाबू, अमित रायकवार, धीरज प्रजापत, राहुल रांका उपस्थित रहे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!