
Publish Date: October 16, 2025
(www.csnn24.com ) रतलाम, नगर के विकास और जनहित में किये गये उत्कृष्ट कार्यों के लिए रतलाम नगर निगम को पी.एम. स्वनिधि अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवार्ड के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप से भोपाल में भेंट की। उनके साथ आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, भाजपा कार्यकर्ता सोनू यादव, अनुज शर्मा और गौरव मूणत ने भी मंत्री जी से भेंट की।

श्री काश्यप ने पी.एम. स्वनिधि अवार्ड प्राप्त करने के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ ही नगर के विकास और जनता के हित में और भी ज्यादा अच्छा काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।






