
(www.csnn24.com) जम्मू कश्मीर में 1 बड़े बस हादसे में 10 लोगों की मौत तथा 55 के लगभग घायल की सूचना हैl बस अमृतसर से वैष्णो देवी कटरा जा रही थी इसी दौरान खाई में जा गिरी जिसके चलते बड़ा हादसा हो गयाl नेशनल हाईवे के झज्जर कोटली पर हुआl जैसे ही बस यहां पर पहुंची अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, और देखते ही देखते ही चीख पुकार अफरा तफरी का माहौल बन गया। बस में 75 यात्री सवार थे जिसमें से हादसे के चलते 10 लोगों की मौत हो गई तथा कई लोग घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जम्मू भेजा गया है।
जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा उसने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करा स्थानीय लोगों तथा सीआरपीएफ की टीम के द्वारा घायलों को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया बताया जा रहा है कि सभी यात्री बिहार के थे जो बस में सवार होकर दर्शन के लिए वैष्णो देवी जा रहे थे इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए।





