ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधरतलाम

राजस्थान के शातिर तस्कर द्वारा नोर्थ ईस्ट से लाई जा रही 20 करोड मूल्य की ब्राऊन शुगर (हैरोईन) जप्त की गई …                                          

अन्तर्राज्यीय ड्रग कार्टेल पर मन्दसौर पुलिस का शिकंजा..नशीले पदार्थ के संगठित ड्रग्स माफियाओं के विरूद्ध मन्दसौर पुलिस द्वारा बडी कार्यवाही..राजस्थान के शातिर तस्कर द्वारा नोर्थ ईस्ट से लाई जा रही 20 करोड मूल्य की ब्राऊन शुगर (हैरोईन) जप्त की गई..अन्तर्राज्यीय तस्करों द्वारा नोर्थ ईस्ट के इंफाल(मणिपुर) से लाकर छोटी सादडी प्रतापगढ (राजस्थान ) में खपाई जाने वाली अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन शुगर (हैरोईन) जप्त की गई..परिवहन में प्रयुक्त टाटा कम्पनी का ट्रक क्रमांक RJ06 GB5818 जप्त किया गया..शातिर तस्कर से कुल 20 किलो 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ हैरोईन कीमती बीस करोड रूपये जप्त की गई ..

Publish Date: May 3, 2023

(www.csnn24.com) बलवंत भट्ट रतलाम/मंदसौर रतलाम जिले के मंदसौर में शमगढ़ पुलिस के द्वारा बहुत बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए प्रदेश में संभावित सबसे बड़ी ब्राउन शुगर ड्रग्स की खेप पकड़ी गई है।

संतोष कुमार सिहं पुलिस महानिरीक्षक महोदय उज्जैन के निर्देशन में एवम्  मनोज कुमार सिहं उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम के मार्गदर्शन में,  अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर के नेतृत्व में एवम्  महेन्द्र सिहं तारनेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय गरोठ  गौतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय मन्दसौर व सुश्री निकिता सिहं अनुविभागीय अधिकारी सीतामऊ के द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी को रोकने एवम् प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जो पुलिस टीम थाना शामगढ द्वारा दिनांक 03.05.2023 को विषिष्ट खुफिया जानकारी पर कार्यवाही करते हुए मेलखेडा से गरोठ रोड पर ग्राम संकरिया खेडी के पास, 08 लाईन अण्डर ब्रिज के पास से एक टाटा कम्पनी के ट्रक जिसका पंजीकरण क्रमांक RJ06 GB 5818 के चालक आरोपी कालू सिहं पिता जालम सिहं भाटी जाति राजपूत निवासी ग्राम नेतडा थाना कडवड जिला जोधपुर (राजस्थान) के द्वारा ट्रक के केबिन में खुफिया तरीके से छिपाकर ले जाई जा रही अवैध मादक पदार्थ हैरोईन कुल चार पैकेट कुल 20 किलो 320 ग्राम बजनी कीमती बीस करोड रूपये जप्त की गई । मामले में ट्रक चालक आरोपी कालू सिहं पिता जालम सिहं भाटी जाति राजपूत निवासी ग्राम नेतडा थाना कडवड जिला जोधपुर (राज.) को गिरफ्तार किया गया व थाना शामगढ पर अपराध क्रमांक 177/23 धारा 8/21,29,25 NDPS Act का पंजीबद्ध किया गया आरोपी कालू सिहं से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ हैरोईन के संबंध में पूछताछ में बंटी जाति मुसलमान निवासी पीपाड सिटी जिला जोधपुर, रफ्तार जाति मुसलमान निवासी छोटी सादडी जिला प्रतापगढ , महावीर माली निवासी छोटी सादडी जिला प्रतापगढ (राजस्थान ) को भी प्रकरण में सह आरोपी बनाया जाकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है ।

गिरफ्तारशुदा आरोपी –1. कालू सिहं पिता जालम सिहं भाटी जाति राजपूत उम्र 29 साल निवासी ग्राम नेतडा थाना कडवड जिला जोधपुर (राज.)
अन्य सह आरोपी – 1- बंटी निवासी पीपाड जिला जोधपुर (राज.)
2- रफ्तार निवासी छोटी सादडी जिला प्रतापगढ (राज.)
3- महावीरमाली निवासी छोटी सादडी जिला प्रतापगढ (राज.)

जप्त मश्रुकाः– चार थैलियों में कुल 20 किलो 320 ग्राम अवैध मादक पदार्थ ब्राऊन शुगर ( हैरोईन) कीमती 20 करोड रूपये व एक टाटा कम्पनी का ट्रक क्रमांक RJ06 GB5818 कीमती 30,00,000/-रुपये

पुलिस टीमः– उक्त कार्यवाही में टीम उनि राकेश चौधरी थाना प्रभारी शामगढ व उनि भारत सिहं चावडा ( सायवर सैल), उनि शैलेन्द्र सिहं कनेश , प्रआर धनपाल जाट, प्रआर. घनश्याम, प्रआर प्रमोद व्यास, आरक्षक रामकरण, आरक्षक कौशलेन्द्र सिहं , आरक्षक हीरालाल यादव, आरक्षक कारूलाल, आरक्षक बनवारी राठौर एवम् पुलिस शामगढ की सराहनीय भूमिका रही । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को प्रथक से पुरस्कृत किया जायेगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!