BREAKING NEWS : दिल्ली लाल किले के पास विस्फोट, 8 लोगों की मौत 24 घायल, NSG कमांडो की टीम रवाना… क्या बोले गृह मंत्री देखिए…
CRPF के DIG किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे...

(www.csnn24.com|)रतलाम देश की राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास अचानक एक कार में भयानक विस्फोट हो गया और उसके आस-पास खड़ी कई कारों में भीषण आग लग गई। ये भयानक धमाका मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुआ। इसके बाद से पूरे इलाके को बंद कर दिया गया। मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका इतना ज्यादा भयानक था कि चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। अभी तक की मिली के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। फिलहाल, पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच में जुटी है और इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी की टीमें भी जांच के लिए पहुंच गई हैं। यह धमाका किस कारण हुआ और कैसे हुआ इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही है। इस संदर्भ में गृहमंत्री अमित शाह ने अपना बयान जारी कर है तथा वह घायलों का हाल-चाल पूछने के अलावा मौके पर पहुंच रहे हैं….
#WATCH | दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “आज शाम लगभग 7 बजे, दिल्ली में लाल किले के पास सुभाष मार्ग ट्रैफ़िक सिग्नल पर एक हुंडई i20 गाड़ी में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में कुछ पैदल यात्री घायल हो गए और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।… pic.twitter.com/4BPaJQiwiu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
कब हुआ हादसा ?
लाल किले के पास विस्फोट की सूचना के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सोमवार शाम करीब 6.30 बजे दिल्ली के लाल किले के पास एक कार में विस्फोट की सूचना मिली।
#WATCH दिल्ली: लाल किले के पास विस्फोट | CRPF के DIG किशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे।
उन्होंने कहा, “अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। मैं बस घटनास्थल पर जा रहा हूं…” pic.twitter.com/u5bjwEOgTt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
कहां हुआ धमाका ?
यह भीषण धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर एक कार में धमाका हुआ। हालांकि अभी तक धमाके की मुख्य वजह आधिकारिक तौर पर नहीं बताई गई है।
#WATCH | दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास विस्फोट | दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एक टीम मौके पर पहुंची। pic.twitter.com/eo6adREhQF
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
ब्लास्ट में कितने लोगों की मौत ?
लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके में अब तक 8 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पीटीआई के मुताबिक 24 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। इन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि अभी तक पूरे मामले में पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
#WATCH | दिल्ली: लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुए विस्फोट के बाद फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। pic.twitter.com/dl4PGwuSIW
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 10, 2025
सौजन्य ए एन आई न्यूज़



