ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामस्वास्थ्य एवं चिकित्साहेल्थ इज वेल्थ

ब्रेन स्ट्रोक या हार्ट की परेशानी, एक ही स्थान पर मरीजों को मिलेगा अत्याधुनिक, विश्वसनीय इलाज…..

रतलाम को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाओं की नई सौगात....सुपर स्पेशलिटी जीडी हॉस्पिटल का शुभारंभ कल....

Publish Date: June 7, 2025

(www.csnn24.com)  रतलाम जिले को स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई और बड़ी सौगात मिलने वाली है। अब हृदय रोगियों या न्यूरोसर्जरी की दरकार वाले मरीजों को आकस्मिक चिकित्सा के लिए बाहर भागने और रास्ते का जोखिम उठाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कल सुबह 10 बजे जीडी सुपर स्पेशलिटी विभाग का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ. लीला जोशी रहेंगी, कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विधायक मथुरा लाल डामर करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, पूर्व किसान आयोग के अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, सीएमएचओ डॉ. संध्या बेलसरे और मुख्य चिकित्सा अधिकारी रेलवे हॉस्पिटल डॉ. राजेश कुमार बेन रहेंगे। आयोजन 80 फीट रोड स्थित जीडी हॉस्पिटल परिसर में होगा।

*अब 24/7 सुपर स्पेशलिटी इमरजेंसी सेवा*
जीडी हॉस्पिटल में अब विशेष रूप से उन मरीजों और परिजनों को रतलाम जैसे शहर में ही सुविधा मिल सकेगी जिन्हें हार्ट अटैक, रीढ़ की हड्डी की समस्या या एक्सीडेंट में मजबूरी में बड़े शहरों में भागकर जाना पड़ता था। हृदय रोग के उपचार के लिए कैथ-लैब का संचालन वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अनुराग जैन द्वारा किया जाएगा, जिसमें एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी एवं पेसमेकर की सुविधाएं मिलेंगी। हृदय रोग विभाग की टीम में अन्य चिकित्सकों में अनुभवी डॉ. भरत कुमरावत, डॉ. विजय पाटीदार शामिल हैं।
जल्द ही आयुष्मान भारत योजना में भी इन बीमारियों का इलाज इस हॉस्पिटल में हो पाएगा। डॉ. अनुराग जैन अपोलो हॉस्पिटल भोपाल, सागर, अहमदाबाद जैसे बड़े शहरों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ ही न्यूरोसर्जन डॉ. प्रतीक मालपानी भी अपनी सेवाएं देंगे। इससे रोड एक्सीडेंट में हुई हेड इंजरी की स्थिति में ब्रेन से जुड़े जटिल रोगों का भी उच्च तकनीक के माइक्रोस्कोप से ऑपरेशन यहां हो सकेगा। 24 घंटे इमरजेंसी आईसीयू, सर्जरी और केयर भी मिलेगी। महिलाओं के लिए डॉ. राधा वर्मा द्वारा आईवीएफ सेंटर के माध्यम से मरीज का उपचार किया जा रहा है।
हॉस्पिटल में ये सेवाएं भी रहेंगी जारी
अस्पताल में रतलाम को पहले मॉड्यूलर ओटी, घुटना, कूल्हा का प्रत्यारोपण और कई चिकित्सा सुविधा देने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. लेखराज पाटीदार, यूरो सर्जन डॉ गौरव नाहर, भी सतत रूप से अपनी सेवाएं जारी रखेंगे। इस अस्पताल में गाइनेकोलॉजिस्ट डॉ. पी. विलियम, कैंसर रोगों के लिए ऑन्कोलॉजिस्ट कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश पाटीदार, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. राजेश पाटीदार, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. देवेंद्र वैष्णव, पैथोलॉजिस्ट डॉ. सलोनी जैन की सेवाएं भी मिलेंगी।
डॉ. राधा वर्मा द्वारा प्रसूति एवं महिला रोग विभाग व आईवीएफ सेंटर के माध्यम से भी लाभ दिया जा रहा है, जिसमें महिलाओं के ऑपरेशन दूरबीन द्वारा किए जाएंगे । वहीं हॉस्पिटल में घुटने के रिप्लेसमेंट की आधुनिक रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सुविधा स्टार्ट हो रही है।
*मरीजों को एक ही स्थान पर सभी सुविधा*
जीडी हॉस्पिटल में आयुष्मान योजना के तहत डायलिसिस, फ्रैक्चर एवं जोड़ प्रत्यारोपण, किडनी स्टोन एवं प्रोस्टेट मरीजों को निशुल्क उपचार की सुविधा भी उपलब्ध है। जल्द ही योजना में एंजियोप्लास्टी एवं एंजियोग्राफी की सुविधा भी शुरू हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि इसी परिसर में मरीजों के लिए एमआरआई और सीटी स्कैन एवं सोनोग्राफी जैसी जांचों का सेंटर भी उपलब्ध है ताकि मरीजों को एक्सीडेंट या गंभीर स्थिति में यहां से वहां ना दौड़ना पड़े। अस्पताल के स्टाफ और परिवार ने नागरिकों से रतलाम में ही मिलने वाली इन चिकित्सा सौगातों का लाभ लेने की अपील की है।

 

Show More

Amit Nigam

Founder Director Head of CSNN 24 & Bureau chief SWARAJ EXPRESS MP/CG since launching Madhya Pradesh, Three times ex Vice President of Ratlam Press Club. DPR Accreditation from MP.Government (Adhimanya Patrakar since 15 yrs).21 years of journalism experience...along with print media & electronic media.... 18 years experience in National & Regional news channels M.SC LLB. MEMBER OF RATLAM BAR COUNCIL

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!