ब्रेकिंग
3 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद... मुंबई से लेने आए थे आरोपी... नहीं सुनाई देगी श्याम की सिटी की आवाज... इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ ! फिर कब होगा पितरों का श्राद्ध ? साई श्री अकैडमी प्रशासन ने करा सील.... परिजनों का आक्रोश... यदि आपका बच्चा भी इस स्कूल में जाता है तो हो जाइए सावधान.... मासूम के साथ नाबालिक ने करी अन्यायी हरक... डी.पी.वायर्स के संचालक अरविंद कटारिया और मैनेजर विजय सोनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर, श्रम न्य... राॅयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया..... भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत.... जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन - प्रभारी मंत्र...
रतलामराजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की सभा में उमड़े श्रोता…बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न..दिग्विजयसिंह ने ली बैठक…

प्रत्याशी सकलेचा के अलावा युवक कांग्रस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने पूछे जिम्मेदारों से सवाल...

Publish Date: November 6, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा की धान मंडी में पहली आम सभा शनिवार को आयोजित हुई। सभा में कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा सहित पदाधिकारियों ने भाजपा की सरकार और उनकी पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। भाजपा और रतलाम शहर विधायक की कथनी और करनी को लेकर सवाल खड़े करने के साथ, आम जनता पर विभिन्न टैक्स से थोपे जा रहे भार को लेकर जनता से अपना बहुमूल्य बहुमत 17 नवंबर को कांग्रेस के बटन पर दबाकर प्रत्याशी सकलेचा को विजय बनाने का आह्वान किया।

आम सभा में कांग्रेस विधायक प्रत्याशी पारस सकलेचा दादा ने कहा कि कहता है जोकर सारा जमाना, आधी हकीकत आधा फसाना। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने आमसभा में कहा कि रतलाम में हकीकत कुछ भी नहीं है फसाना ही फसाना है। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने भाजपा सरकार और भाजपा प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि गब्बर का पहला पार्ट सुनाया। आमसभा में बड़ी संख्या में मौजूद दर्शकों ने तालियों से कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा की बातों का समर्थन किया।

कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने कहा कि जब मैं बहन की बात करता हूं तो मुझे मामा की याद आती है। उन्होंने कहा कि दोस्तों इतिहास में एक ऐसा उदाहरण है की भगवान कृष्ण को जन्म देने वाली देवकी और उनको मारने की कोशिश करने वाला मामा। युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने जनता से पूछा की आप बताएं कि इन 10 साल के अंदर उद्योगपति ने क्या किया ? एक भी उद्योग रतलाम शहर को दिया ? उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मैं व्यापारियों को किसी भी प्रकार से कोई समस्या नहीं आने दूंगा। एक व्यापारी इंसान है वह भी टैक्स भरता है।  इनकम टैक्स की मार के साथ प्रोफेशनल टैक्स भी मार उठा रहा है।

हमारे ऊपर अलग-अलग नाम से सैंकड़ों टैक्स थोप दिए गए। हमारी कांग्रेस ने इसका विरोध किया। व्यापारी भाइयों को भी अबकी बार हाथ के पंजे पर बटन दबाकर विजय बनाना होगा। तभी सर्व समाज का एक साथ विकास होगा। कांग्रेस प्रत्याशी सकलेचा ने भाजपा प्रत्याशी का नाम लिए बगैर हमला बोलते हुए कहा कि क्या वही है झूठ और फरेब। रतलाम विधायक के बार में कांग्रेस प्रत्याशी ने आमसभा में कहा कि उन्होंने उद्योग डलवाया बदनावर में, स्कूल खोला बदनावर में, नए उद्योग का एक्सटेंशन किया वापी में, अपना हेड ऑफिस बनाया मुंबई में, अपना स्टूडियो बनाया मुंबई में तो रतलाम को क्या दिया ठेंगा। चेतना अखबार चलाया और उसे भी बंद कर दिया। हम पूछेंगे आपसे आप राजनीति करने आए हो रतलाम को क्या दिया? आपने स्कूल वहां खोला कश्यप विद्यापीठ तो रतलाम को बच्चों की पढऩे की जरूरत नहीं है क्या? कांग्रेस की आमसभा के मंच पर रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, महिला अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रभु राठौड़ शांतिलाल वर्मा, जेवियर मईडा, रजनीकांत व्यास फैयाज मंसूरी सुजीत उपाध्याय आदि कांग्रेस के पदाधिकारी मंचासीन थे। वही आमसभा में रतलाम की जनता का सैलाब उमड़ पड़ा। लगभग आठ हजार लोग आमसभा को देखा और सुना।

कांग्रेस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संम्पन्न…

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फूंका कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में जीत का मंत्र…

रविवार को सैलाना फोरलेन स्थित मोहन गार्डन में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन दिग्विजय सिंह जी रहे। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि दिग्विजय सिंह जी का स्वागत किया। तत्पश्चात कार्यकर्ता सम्मेलन प्रारंभ हुआ। रतलाम शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि निश्चित ही दिग्विजय सिंह जी के नगर आगमन से
रतलाम नगर के जाबांज कार्यकर्ताओं में नया उत्साह का संचार हुआ है। हमारे कार्यकर्ता निश्चित ही भाई मयंक व पारस दादा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे और हम रतलाम विधानसभा सीट जीतेंगे। युवके कांग्रेस जिलाध्यक्ष मयंक जाट ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगर कार्यकर्ता एकजुट होकर शहर से हमारा विधायक जीता देंगे तो सबसे अच्छी बात यह होगी कि अकेले पारस दादा विधायक नहीं रहेंगे बल्कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाता हूँ कि कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता रतलाम का विधायक होगा। आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है सबसे पहले आपअपने बूथ का ध्यान रखे क्योकि यदि आप अपना बूथ का ध्यान रखेंगे और अपना बूथ जीतेंगे तो निश्चित ही हम रतलाम की विधानसभा जीतेंगे। और यही हमारी सबसे बड़ी जीत होगी।


पारस दादा ने अपने उद्बोधन में कहां की में 45 साल से युवाम चलाता हूं मुझे मालूम है कार्यकर्ता का कितना महत्व है एक बार हमने कदम उठा लिया तो एक नया इतिहास बनाएंगे। एक अहंकार का नाश करेंगे, जिसने रतलाम की राजनीति को पूंजी के अधीन कर दिया, हम उसका नाश करेंगे।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह जी ने अपना उद्बोधन में कहा कि कभी भी कांग्रेस पार्टी अपना संगठन नहीं बन पाई अनेक बार इसके लिए प्रयास किये गए लेकिन हम सफल नहीं हो पाए। पहली बार चुनाव आयोग के सामने फॉर्म भरे गए और उन्होंने हर वार्ड में जाकर हर बुथ पर जाकर सर्वेक्षण किया, और जो गलत नाम जुड़े थे उन्हें कटवाए, जो छूट गए थे उन्हें जुड़वाने का प्रयास किया, मैं मयंक की बात पर सहमत हूं हमें चुनाव इसी तरीके से लड़ना है जिस तरह से हम पंच के चुनाव लड़ते हैं, वार्ड का चुनाव लड़ते हैं, बुथ का चुनाव लड़ते क्योंकि बुथ पर रहने वाला व्यक्ति ही संघर्ष करता है जब उसका विरोध होता है हमारा यह प्रयास होना चाहिए कि हम बुथ स्तर पर उस कार्यकर्ता को ज्यादा से ज्यादा मजबूत करें।
इस अवसर पर कांग्रेस ने समस्त प्रदेश पदाधिकारी गण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई , सेवादल , इंटक के पदाधिकारी , मंडलम, सेक्टर प्रमुख समस्त भी एल ए एवं समस्त विभाग एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी गण एवं समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन बसंत पंड्या ने किया। उक्त जानकारी नीलू अग्रवाल ने दी।

6 नवंबर 2023 को दादा का जनसंपर्क कार्यक्रम…

6 नवंबर 2023 जनसंपर्क कार्यक्रम प्रात 10:00 बजे से वार्ड नंबर 39 व 42 में रहेगा सतीश पुरोहित की घर से प्रारंभ ,पिपली चोक, दोमुंह की बावडी, नगर निगम बैंक कॉलोनी, मोचीपुरा पर समाप्त होगा वार्ड नंबर 42 में मोचीपुरा से जैन कॉलोनी, रामदेव जी की घाटी, बागड़ो का वास, मोहन टॉकीज ,इमली वाली गली, सेठ जी का बाजार, जुनी कलाल सैरी, थावरिया बाजार पर संपन्न होगा।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!