ब्रेकिंग
3 करोड़ की एमडीएमए ड्रग्स एवं डोडाचूरा बरामद... मुंबई से लेने आए थे आरोपी... नहीं सुनाई देगी श्याम की सिटी की आवाज... इस बार पालकी पर पधार रहीं मां दुर्गा, चरणायुद्ध पर होगी विदाई सर्वपितृ अमावस्या और सूर्य ग्रहण एक साथ ! फिर कब होगा पितरों का श्राद्ध ? साई श्री अकैडमी प्रशासन ने करा सील.... परिजनों का आक्रोश... यदि आपका बच्चा भी इस स्कूल में जाता है तो हो जाइए सावधान.... मासूम के साथ नाबालिक ने करी अन्यायी हरक... डी.पी.वायर्स के संचालक अरविंद कटारिया और मैनेजर विजय सोनी के विरुद्ध न्यायालय में वाद दायर, श्रम न्य... राॅयल इंस्टीट्युट में विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया..... भोपाल की बैठक में रतलाम के सी.एम.राईज स्कूल की उपलब्धि पर करतलध्वनि से स्वागत.... जिले में विकास कार्यों को तेज़ी से पूरा करने पर दें जोर, समय-सीमा का सख्ती से हो पालन - प्रभारी मंत्र...
रतलामराजनीति

भाजयुमो 15 अगस्त को निकालेगा भव्य तिरंगा रैली…

शहर कार्यालय में बैठक आयोजित कर लिया निर्णय..

Publish Date: August 11, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता युवा मोर्चा 15 अगस्त को स्वाधीनता दिवस के अवसर पर नगर मे भव्य तिरंगा रैली निकालेगा। रैली का नेतृत्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन करेगे। यह निर्णय मोर्चा के शहर कार्यालय मे आयोजित बैठक में लिया गया। बैठक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष वी.डी.शर्मा के निर्देश पर आयोजित की गई।

बैठक मे विशाल तिरंगा वाहन रैली 15 अगस्त को प्रातः 11 बजे रैली निकालने का निर्णय लिया गया। रैली न्यु रोड़ से आरंभ होगी और शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुए अल्कापुरी स्थित भारत माता मंदिर पर समाप्त होगी। तिरंगा रैली का आयोजन रतलाम सहित पुरे प्रदेश मे होगा। बैठक को भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने संबोधित किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष महोदय द्वारा सभी स्थानों पर तिरंगा वाहन रैली आयोजित करने के निर्देश दिए गए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रैली मे अधिक से अधिक सहभागिता करने का आव्हान् किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष गौरव मूणत, जलज सांखला, यादवेंद्र सिंह, सिद्धार्थ कटारिया जिला मंत्री संजय पांचाल, संजय जाट, शुभम चौहान, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, शिवम , पॉलिसी एंड रिसर्च प्रतीक विजयवर्गीय, जिला कार्यकारिणी सदस्य टोनू भंडारी तेजस्वा गांधी आशीष पंडित आयुष पांडे लक्ष लालवानी, मंडल अध्यक्ष आयुष पडियार राहुल राका जयस जजोरिया राजेश बैरागी चिराग असरानी आदि उपस्थित थे।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!