ब्रेकिंग
राष्ट्रपति के नाम विश्व हिंदू परिषद का ज्ञापन... बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग.... नगर निगम ने बांध दी ठठरी... डीपी ज्वेलर्स को थमाया एक लाख अस्सी हजार रुपए का नोटिस... रिश्वत लेते हुए सरपंच रंगे हाथों गिरफ्तार... ₹20000 की मांगी थी रिश्वत... हरे अथवा किसी भी रंग से मुझे कोई दिक्कत नहीं है परंतु कायदे में रहोगे तो फायदे में रहो.. भारत को पाक... भाजपा ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का किया आत्मीय स्वागत... अत्यधिक गर्मी एवं लू से बचने के लिए नागरिक अपनाएं सावधानियाँ.... कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने झंडा फहराकर भाजपा का 46 वा स्थापना दिवस मनाया... प्रदेश में हर्ष और उल्लास के साथ मना भाजपा का स्थापना दिवस.... अरेरा और शाहपुरा मंडल के बूथों पर भी मना स्थापना दिवस... 180 देशों में एक साथ मना विश्व नवकार महामंत्र दिवस....
जनसम्पर्कजनहित ख़बरेरतलामराजनीति

भाजपा 14 मई तक चलाएगी बूथ विजय संकल्प अभियान…      

जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने बैठक मे किया सफलता का आव्हान्...

Publish Date: May 4, 2023

(www.csnn24.com)रतलाम  आगामी विधानसभा चुनाव मे भाजपा की विजय की दृष्टि से जिले मे आज से 14 मई तक बूथ विजय संकल्प अभियान चलेगा। पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण इसमे सक्रियता पूर्वक भागीदारी कर अभियान को सफल बनाये।
यह आव्हान जिला भाजपा प्रभारी प्रदीप पांण्डेय ने किया। वे रंगोली सभागार मे प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार बूथ विजय संकल्प अभियान के सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिला भाजपा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने की। इस मौके पर शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल मंचासीन रहे।


जिला प्रभारी श्री पांण्डेय ने बैठक मे कहा कि बूथ विजय संकल्प अभियान पार्टी जहां कमजोर है, उसे मजबूत करने का अभियान है। इसमे प्रत्येक मंडल से दो-तीन शक्ति केन्द्रों को क्लस्टर बनाकर बूथ वार जीत की कार्य योजना पर कार्य किया जायेगा। यही अभियान प्रदेश के सभी 64 हजार बूथों पर भाजपा को मजबूत करेगा। उन्होने अभियान के दौरान आत्मीयता भरे विश्वास के साथ कार्य करने एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए उनसे मार्गदर्शन लेकर अभियान का प्रत्येक कार्य सफलतापूर्वक करने पर जोर दिया। श्री पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधानसभा चुनाव के लिए सभी एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए। इससे ही हमारा बूथ जीता चुनाव जीता का संकल्प पूर्ण होगा।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि बैठक के आरंभ में जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा ने बूथ विजय संकल्प अभियान की रूप रेखा प्रस्तुत की। अतिथियों ने भाजपा के पितृ पुरुष पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया। विधानसभा विस्तारक शिवलाल पाटीदार ने गीत प्रस्तुत किया। जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100 वे एपिसोड़ प्रसारण की रिपोर्ट का वाचन किया। आई.टी सेल जिला संयोजक निलेश राव ने संगठन एप के संचालन की जानकारी दी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया आभार जिला महामंत्री संगीता चारेल ने माना। इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक,विस्तारक, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा के अध्यक्ष महामंत्री एवं प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गण आदि उपस्थित रहे।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com Artist by Passion, Journalist by Profession. MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm. Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker, Podcastor and Blogger. Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry. Member of AWBI & PFA India.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!