ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
कानून एवं अपराधरतलामराजनीति

रतलाम में प्रियंका गांधी , कमलनाथ, के विरुद्ध एफआईआर के लिए भाजपा ने सौंपा ज्ञापन…

Publish Date: August 14, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भारतीय जनता पार्टी ने रतलाम मे एस.पी.राहुल लोढ़ा से प्रियंका गांधी वाड्रा , कमलनाथ, अरूण सुभाष यादव, शोभा औझा, जयराम रमेश एवं शिकायकर्ता ज्ञानेन्द्र के खिलाफ कठौर दाण्डिक कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में रविवार को विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल ने ज्ञापन भी सौंपा।
एस.पी. श्री लोढ़ा को दिए गए ज्ञापन मे लघु एवं मध्यम श्रेणी संविधाकार संघ के ज्ञानेन्द्र अवस्थी द्वारा लिखे गए पत्र को लेकर शिकायत की गई है। इसमे बताया गया है कि मध्यप्रदेश मे 50 प्रतिशत कमीशन लेने पर ही भुगतान मिलता है ऐसी शिकायत मुख्य न्यायाधीश को की गई है, जबकि वस्तुस्थिति मे पत्र पर जो पता दिया गया है। वहां उक्त नाम का व्यक्ति अथवा संघ नही है। यह शिकायत काल्पनिक संगठन के नाम पर करना प्रतीत होता है, जो भाजपा सरकार को बदनाम करने की नियत से जानबूझकर षड्यंत्र पूर्वक कूटरचित दस्तावेज एवं फर्जी नाम और पते का उपयोग कर की गई है। इस शिकायत के प्रकाशन होने के बाद श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा , कमलनाथ, अरूण सुभाष यादव, शोभा ओझा, जयराम रमेश द्वारा नियोजित ढंग से सोशल मीडिया पर शेयर करना बताता है कि कांग्रेस के उक्त नेताओं के द्वारा जानबूझकर यह कार्य किया है। इस  कार्य से भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आहत है। ज्ञापन मे सभी उल्लेखित कांग्रेस नेताओं के कृत्य को आपराधिक बताते हुए दाण्डिक कार्यवाही मांग की गई है।

विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर प्रदर्शनी एवं मौन जुलूस आयोजित

भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर 14 अगस्त को मौन जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस से पूर्व पार्टी कार्यकर्ता पोस्ट ऑफिस पर एकत्र  होकर आजादी के समय देश विभाजन पर समाचार पत्रों मे प्रकाशित लेख आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर शाम 5 बजे सैलाना बस स्टेण्ड स्थित पोस्ट ऑफिस पर प्रदर्शनी अवलोकन के बाद मोन जुलुस निकलेगा,जो पोस्ट ऑफिस रोड़ से सैलाना बस स्टेण्ड होते हुए शहीद चौंक पहुंचेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा एवं कार्यक्रम प्रभारी जयवंत कोठारी, राजेन्द्र पाटीदार एवं कीर्तिशरण सिंह ने जिले मे निवासरत् प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, सभी जनप्रतिनिधि, सभी मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, सभी मोर्चा और प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, वार्ड संयोजक, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रभारी, वरिष्ठजन कार्यकर्ता साथियो से मौन जुलुस मे अधिक से अधिक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आव्हान किया है।
Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!