ब्रेकिंग
मध्यप्रदेश पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘केंद्रीय गृह मंत्री का वर्ष-2025 का अति-उत्कृष्ट ... राह चलती युवतियों पर हमला करने वाला सीरियल कटर बदमाश भोपाल पुलिस की गिरफ्त में... रतलाम ग्रामीण विकास की 62 लाख की सौगात... विधायक डॉ पांडेय के प्रयास से मिल रही निरन्तर स्वीकृतियां.... रतलाम प्रेस क्लब ने बनाया कीर्तिमान, म.प्र, छत्तिसगढ़ में बना पहला आईएसओ प्रमाणित प्रेस क्लब.... दिलावर का आतंक.... पुलिस का जन संवाद... एसपी ने बोला निर्भीक होकर शिकायतें दर्ज कराए... सुप्रीम कोर्ट के जज की टिप्पणियाँ और मीडिया की गलत व्याख्या ले रही है बेजुबानों की जान नशे का अवैध कारोबार...MD फैक्ट्री का खुलासा... पति-पत्नी बेटी दामाद सहित 16 गिरफ्तार.... नशे में वाहन चालक के द्वारा पुलिस कर्मियों एवं SI से झूमा झटकी... बदमाशों के हौसले बुलंद... पुलिस थाने के ठीक पीछे मारपीट का वीडियो वायरल.... रतलाम जिले में दर्दनाक हादसा तीन की मौत....
रतलामराजनीति

भाजपा कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती है – चेतन्य काश्यप..कांग्रेस नेता जमील पटेल एवं शकील पटेल भाजपा में हुए शामिल

Publish Date: November 15, 2023

(www.csnn24.com) रतलाम भाजपा प्रत्याशी विधायक चेतन्य काश्यप ने मंगलवार रात शहर के वार्ड क्रमांक 37 में शेरानी हेल्थ क्लब के पास नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर क्लब द्वारा श्री काश्यप का आत्मीय स्वागत किया गया। भाजपा की रीति नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता जमील पटेल एवं शकील पटेल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री काश्यप ने नुक्कड़ सभा में उपस्थितजनों से कहा कि चुनाव में सकारात्मक राजनीति को बढ़ावा देने के लिए हर समाज को अधिक से अधिक मतदान करना चाहिए। क्योंकि चुनाव में मतदान की भूमिका सबसे अहम है।

श्री काश्यप ने कहा कि आज के समय में राजनीति में ईमानदारी बड़ा विषय बनता जा रहा है। समाज का हर वर्ग राजनीति में ईमानदार चाहता है, जिसे पाने के लिए मेहनत करना पड़ती है। ईमानदार राजनेता के लिए समाज का जागरूक होना आवश्यक है।

हमारा सकारात्मकता पर जोर कम रहता है, जबकि इसे बढ़ावा देने की आवश्यकता है। अच्छी सोच, अच्छे विचार वाले व्यक्ति यदि राजनीति में आगे आएंगे तो इसमें बदलाव आएगा। भाजपा कभी भेदभाव की राजनीति नहीं करती है। आपके क्षेत्र में कभी भेदभाव नहीं किया। अवैध-अविकसित कॉलोनी का नियमितिकरण होने पर इस क्षेत्र में भी विकास हुआ है।

हमारा दिल साफ है, भावना साफ है और मन साफ है। सभी की भावनाओं के अनुरूप कार्य किया है। कुर्सी पर बैठकर अच्छे भविष्य की कल्पना करना चाहिए। मेगा इंडस्ट्रियल पार्क में जो उद्योग शुरू होने पर पौने दो लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। किसी भी बडे़ औद्योगिक क्षेत्र में सिर्फ नौकरी ही काम नहीं होता है। इससे जुड़े और काम रहते है, जिसमें आप आगे बढ़ सकते है। आज पूरे प्रदेश में रतलाम के विकास को याद किया जा रहा है। दुनिया सिर्फ काम को पूछती है, इसलिए मैं फालतू बाते नहीं करता और सिर्फ विकास के कार्यों पर ही ध्यान केंद्रीत करता हूं। नुक्कड़ सभा को विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, अल्प संख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष और अंजूमन सदर इब्राहिम शेरानी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राकेश परमार, शेरानी पंचायत, शेरानी हेल्थ क्लब, मेव समाज, कालीगर समाज, कुरैशी समाज, मुबारिक शेरानी, मंसूर जमादार, सलीम मेव, सईद कुरेशी, संतोष खरे, लतिफ भाई, सलीम, हाजी फय्याज खान, प्रो. इमरान हुसैन, सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाजजन उपस्थित रहे।

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के महाजनसंपर्क को लेकर हुई बैठक


रतलाम।
 भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार, 15 नवंबर को होने वाले महाजनसंपर्क अभियान की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित, विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित सभी मंडल अध्यक्ष, महामंत्री एवं सेक्टर प्रभारी उपस्थित रहे।


Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!