ब्रेकिंग
वेस्टर्न रेलवे एम्पलाइज यूनियन फुटबॉल क्लब का पुनर्गठन... रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन 4 वर्ष 2026 की आतिशबाजी के साथ भव्य शुभारंभ हुआ... रतलाम में रहकर बनेंगे डॉक्टर-इंजीनियर, अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में 1 अप्रैल से नया सत्र... भेविन माइंड स्कूल ने ग्राम पंचेड़ में कन्या पूजन के साथ तुलसी के पौधे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया..... नामली थाना अंतर्गत भाजपा नेता के रिश्तेदार देव सोनावा की अगरबत्ती फैक्ट्री में दो बहनों के साथ दुष्... रतलाम गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत.... RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंमआज.... रॉयल कॉलेज का ऐतिहासिक कीर्तिमान... MBA, BBA और BCA के 10 विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय की प्रावीण्... कैबिनेट मंत्री काश्यप ने प्रदेश अध्यक्ष को जताई शोक संवेदना... हार्टफुलनेस के प्रणेता पद्म भूषण ‘‘दाजी’’ रतलाम में कराएंगे तीर्थंकर ऋषभदेवजी के प्रवर्तित राजयोग पर...
मध्यभारतरतलाम

बिपरजॉय को लेकर मध्यप्रदेश में यलो अलर्ट

राजस्थान से लगे रतलाम ,मंदसौर, नीमच जिलों में दिखेगा बिपरजॉय का असर

Publish Date: June 16, 2023

रतलाम(www.csnn24.com)| गुजरात सहित राजस्थान में तूफानी एंट्री करने वाले बिपर जॉय का असर मध्यप्रदेश में भी आज 16 जून 2023 को देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने गुजरात और राजस्थान से लगे हुए मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया है।

राजस्थान से लगे पश्चिमी मध्यप्रदेश के रतलाम,मंदसौर और नीमच जिले में भी तेज हवा और आंधी आने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, कहीं-कहीं बारिश की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी कर तेज हवा और आंधी के समय घरों से बाहर नहीं निकलने, पेड़ों की शरण नहीं लेने और बड़े तालाबों और बांध पर पर्यटन नहीं करने की अपील आम लोगों से की गई है।

आईएमडी ने मध्यप्रदेश मौसम विभाग को किया अलर्ट ,चक्रवात तूफान के चलते बड़े तालाब में कई फीट ऊंची उठ सकती है लहरे | आम लोगों को तालाब के पास जाने पर लगाई जाए रोक | तेज हवाओं ओर लहरों के चलते बड़े तालाब में मछुआरों के जाने पर लगाया गया प्रतिबंध| स्टेट लेक गार्ड की टीमें हुई अलर्ट मोड पर व आईएमडी ने स्टेट गवर्मेंट को भी भेजी तूफान से जुड़ी एडवाइजरी |

गौरतलब है कि तूफान भी बिपरजॉय का व्यापक असर कल गुजरात के तटवर्ती हिस्सों में देखने को मिला है। जिसके बाद तूफान अब राजस्थान के ऊपर से गुजर रहा है। इस तूफान का असर मध्य प्रदेश के कई दिलों में देखने को मिल सकता है ग्वालियर चंबल संभाग के अलावा पश्चिमी मध्यप्रदेश के रतलाम मंदसौर और नीमच जिलों में भी तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा व्यक्त की गई है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार इन जिलों में अल्पकालीन समय के लिए 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं, दिनभर बादल छाए रहने और कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना भी बनी हुई है।

Show More

Sheemon Nigam

Chief Editor csnn24.com | BJMC +MJMC | Artist by Passion, Journalist by Profession | MD of Devanshe Enterprises, Video Editor of Youtube Channel @buaa_ka_kitchen and Founder of @the.saviour.swarm | Freelance Zoophilist, Naturalist & Social Worker. Podcastor and Blogger | Fresh Experience as Anchor, Content creator and Editor in Media Industry | CACT AWBI & Member of PFA India, Peta India and PAL Foundation Mumbai.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!